फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   man dies after falling from second floor in Jhansi

Jhansi: दूसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Fri, 19 May 2023 05:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 19 May 2023 05:55 PM IST
सार

श्याम अहिरवार की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। उसकी छोटे छोटे तीन बच्चे हैं। पांच साल की बेटी खुशी, तीन साल की बेटी वंशिका और 10 माह का बेटा गोलू है। तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। 

विज्ञापन
man dies after falling from second floor in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

निर्माणाधीन मकान में काम करते समय दूसरी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। परिवार का इकलौता कमाने वाला था। पत्नी समेत तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।

विज्ञापन

प्रेम नगर की रामधारी कॉलोनी निवासी श्याम अहिरवार (33) पुत्र सालिकराम था परिवार के साथ रहता था। चाचा जितेंद्र गौतम के मुताबिक नौ नंबर में एक व्यक्ति शटरिंग का काम करता है। उसके पास भतीजा श्याम अहिरवार उसके साथ काम करता था। रोजाना की तरह गुरुवार सुबह वह काम पर गया था। निर्माणाधीन भवन पर पाड़ बांधते समय वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के बाद घर में मचा कोहराम
शाम को परिजन श्याम अहिरवार के घर लौटने का इंतजार कर रहे थे। तभी परिजनों के पास फोन आया कि श्याम पाड़ बांधते समय गिर गया। परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। जहां इलाज के दौरान रात को उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

श्याम अहिरवार की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। उसकी छोटे छोटे तीन बच्चे हैं। पांच साल की बेटी खुशी, तीन साल की बेटी वंशिका और 10 माह का बेटा गोलू है। तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी किरन ने जब पति की मौत की खबर सुनी तो वह रो रोकर बेसुध हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed