{"_id":"626bd2c877992e18dd1610db","slug":"man-died-during-wedding-card-distribution-of-brother-marriage-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: भाई की शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: भाई की शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
Fri, 29 Apr 2022 05:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 29 Apr 2022 05:28 PM IST
सार
बाइक चालक हरदीप हेलमेट लगाने से बच गया जबकि सड़क के नीचे पुलिया के पत्थरों में गिर जाने से सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गहरी चोट आ गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के रक्सा थाना के डगरवाह गांव के पास झांसी-शिवपुरी हाईवे पर डिवाइडर में मोटरसाइकिल टकराने के बाद घायल युवक की मौत हो गई। युवक अपने भाई के शादी का कार्ड बांटने निकला था।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक कोछाभावर निवासी सहदेव (22) अपने भाई की शादी का कार्ड बांटने डगरवाह गया था। उसी समय हाईवे पर गाड़ी अचानक डिवाइडर से टकराती हुई सड़क के नीचे गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन
बाइक चालक हरदीप हेलमेट लगाने से बच गया जबकि सड़क के नीचे पुलिया के पत्थरों में गिर जाने से सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गहरी चोट आ गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन