फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   man committed suicide by consuming poison in jhansi

झांसी: युवक ने जहर खाकर दी जान, पत्नी ने ससुराल वालों पर लगाया पैसे हड़पने का आरोप, एक महीने बेचा था 20 लाख में मकान

Fri, 21 Jan 2022 08:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 21 Jan 2022 08:10 PM IST
सार

अस्पताल आने पर डॉक्टरों ने अरुण के जहर खाने की बात बताई। अरुण की मौत की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन
man committed suicide by consuming poison in jhansi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकुइयां निवासी युवक की जहर खाने से मौत हो गई। पत्नी ने पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है प्रॉपर्टी बेचने से मिले बीस लाख रुपये हड़पने के लिए उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


कोतवाली के पंचकुइयां निवासी अरुण कुमार (31) की हालत खराब होने पर उसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि जहर खाने से अरुण की हालत खराब हुई। अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने पर उसकी पत्नी संतोषी भी वहां पहुंच गई। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह अरुण की मौत हो गई। पत्नी संतोषी ने परिवार के लोगों पर जानबूझकर जहर खिलाने का आरोप लगाया। उसका कहना है अरुण को करीब पांच माह हार्ट अटैक पड़ा था। काफी समय तक इसका इलाज चला। इलाज के बाद अरुण घर लौट आया। इलाज में काफी पैसे खर्च हो गए। पिछले महीने अरूण ने नगरा स्थित अपने घर को 20 लाख रुपये में बेच दिया। अरुण घर का इकलौता लड़का था। इस पैसे पर अन्य नातेदारों की निगाह थी। वह कुछ समय पहले अपने सदर बाजार स्थित मायके में रहने लगी। वहीं उसे अरुण के अचानक बीमार पड़ जाने की सूचना मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल आने पर डॉक्टरों ने अरुण के जहर खाने की बात बताई। अरुण की मौत की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। अरुण एवं उसकी पत्नी के बीच विवाद की बात भी सामने आई है। विवाद की वजह से पत्नी साथ में नहीं रहती थी। पत्नी ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed