फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Malgadhi train engine fail

मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा, देरी से आईं ट्रेनें

Wed, 11 Aug 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Malgadhi train engine fail
झांसी। कानपुर जूही यार्ड में सोमवार रात मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरने के कारण झांसी की तरफ आ रहीं छह से अधिक ट्रेनें लेट हो गईं। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

जूही यार्ड में सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे प्रयागराज जा रही मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। इंजन के बेपटरी होने के बाद दुर्घटना राहत गाड़ी और क्रेन की मदद से इंजन को दोबारा पटरी पर लाया गया और लाइनों की मरम्मत की गई। दोनों लाइनों के बंद होने से अप लाइन तड़के साढ़े तीन बजे और डाउन लाइन सुबह सवा पांच बजे चालू हो सकी। इंजन के पटरी से उतरने के कारण झांसी आने वालीं गाड़ियां कानपुर से आगे नहीं बढ़ सकीं। उक्त दुर्घटना के कारण 02184 प्रतापगढ़ भोपाल एक्सप्रेस चार घंटे, 09322 पटना इंदौर एक्सप्रेस एक घंटे, 09166 दरभंगा अहमदाबाद एक्सप्रेस सवा दो घंटे, 01814 कानपुर झांसी पैसेंजर पौने दो घंटे, 09074 प्रतापगढ़ लोकमान्य तिलक उद्योग नगरी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 02537 गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस तीन घंटे लेट हो गईं। ट्रेनों के देरी से आने के कारण सौ से अधिक यात्री प्लेटफार्म पर फंसे रहे। वे सब अपने गंतव्य स्टेशन पर वक्त पर नहीं पहुुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed