फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Make sure to get Apar ID, you will get benefits of schemes

Jhansi News: जरूर बनवाएं अपार आईडी, योजनाओं का मिलेगा लाभ

Sun, 15 Dec 2024 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Make sure to get Apar ID, you will get benefits of schemes
नौकरी में फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, माता-पिता के ट्रांसफर होने पर एडमिशन में नहीं होगी दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टोड़ी फतेहपुर। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में प्राइमरी से लेकर इंटर कॉलेजों में अपार आईडी कार्ड बनवाने का कार्य तेजी से चल रहा है।केंद्र सरकार की एक देश एक स्टूडेंट आईडी की योजना के तहत बनाए जा रहे ये कार्ड प्रत्येक छात्र-छात्राओं के लिए बड़े काम के साबित होंगे। छात्र-छात्राओं का पूरा रिकॉर्ड अपार आईडी में फीड हो जाने से फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी।
अपार आईडी से नौकरी पाने में पारदर्शिता रहेगी। जो लोग फर्जी दस्तावेज बनवाकर नौकरी प्राप्त कर लेते थे, वो अब ऐसा नहीं कर पाएंगे। एक क्लिक में उम्मीदवार की सारी जानकारी देख सकेंगे। अपार आईडी कार्ड से स्टूडेंट्स को काफी फायदे हैं। एक स्कूल छोड़कर किसी दूसरे स्कूल में जाने पर सभी डॉक्यूमेंट्स लेकर नहीं जाना पड़ेगा। यूनिक आईडी कार्ड का नंबर देखकर सब डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं। अपार आईडी कार्ड का उपयोग पूरे देश में कर सकते हैं।
विज्ञापन

नौकरी के आवेदन में नहीं होगी दिक्कत
अपार आईडी कार्ड (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) जो आधार कार्ड की तरह ही है। इस कार्ड पर संबंधित स्टूडेंट्स की यूनिक आईडी मेंशन होगी। ये कार्ड प्राइमरी से लेकर हायर एजुकेशन तक के छात्र-छात्राओं के बनाए जा रहे हैं। विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं और एडमिशन के दौरान वेरिफिकेशन करना एवं छात्रवृत्ति, क्रेडिट अकमुलेशन, क्रेडिट रिडेम्प्शन, क्रेडिट अकाउंटिंग, एक संस्थान से दूसरे संस्थान में क्रेडिट ट्रांसफर, इंटर्नशिप, सर्टिफिकेशन, नौकरी आवेदन और अकादमिक रिकॉर्ड्स के ऑथेंटिकेशन में अपार आईडी काफी काम आएगी। सरकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे बच्चों को मुहैया करवाया जाएगा। छात्रों का डिजिटल लॉकर होगा, जहां एक ही जगह से छात्र अपने डॉक्यूमेंट प्राप्त कर सकेंगे। माता-पिता के एक शहर से दूसरे शहर या एक राज्य से दूसरे राज्य में ट्रांसफर के मामले में यह काफी सहायक साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड केंद्र खोलने की मांग
अपार आईडी को छात्र के आधार कार्ड से जोड़ा जाना है पर टोड़ी फतेहपुर में आधार कार्ड केंद्र खुला न होने की वजह से शासन की महत्वाकांक्षी अपार आईडी योजना से स्टूडेंट्स वंचित हो रहे है। आधार कार्डों में दर्ज नाम, पता, जन्मतिथि में सुधार तक नहीं करवा पा रहे हैं। कई छात्र ऐसे भी हैं, जिनके पास आधार कार्ड तक नहीं है। नगरवासियों ने जिलाधिकारी से टोड़ी फतेहपुर में आधार कार्ड केंद्र खोले जाने की मांग की है ताकि समय से बच्चों के नाम अपार आईडी में जुड़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed