फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   make murdrer for three thausend rupees

तीस हजार रुपये के लेनदेन ने बना दिया कातिल, होली से पहले हुई घटना से गांव में पसरा मातम

Tue, 10 Mar 2020 01:33 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
make murdrer for three thausend rupees
मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल वंश।
थाना सीपरी बाजार के अंबाबाय मेें लेनदेन को लेकर घटना हुई। आरोपी ने कमलेश की पत्नी रश्मि से मकान खरीदने के दौरान तीस हजार रुपये उधार लिए थे। उधारी की रकम न देने पर विवाद होने लगा। इसी विवाद के चलते रिश्तेदार ने बड़ी घटना को अंजाम दे डाला। होली से एक दिन पहले हुई घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन


अंबाबाय निवासी रश्मि के अनुसार पति कमलेश विश्वकर्मा के रिश्ते में लगने वाले चाचा ने गांव में मकान खरीदा था। इसके लिए उससे तीस हजार रुपये उधार लिए थे। रकम को जल्द लौटाने का वादा किया था। बताया गया है कि लंबा समय बीत जाने के बाद भी आरोपी रकम नहीं लौटा रहा था। इसे लेकर विवाद की स्थिति होने लगी। होली करीब आने पर रश्मि को रुपयों की जरुरत पड़ी। दो दिन पहले भी रुपये मांगने को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात की खुन्नस लेकर सोमवार सुबह आरोपी कमलेश के घर पहुंचा। इसके बाद गाली गलौज करने लगा। समझाने पर कमलेश को खत्म करने की बात कहने लगा। आवेश में आकर घर में रखा डंडा उठाकर उसने चारपाई पर सो रहे बच्चों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


बदरंग हो गई घर की होली
होली को लेकर घर पर कमलेश व उसकी पत्नी तैयारियों में जुटे थे। सोमवार को हुई घटना के बाद होली का पर्व बदरंग हो गया। गांव के लोग भी तैयारियां छोड़कर मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed