फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Make an action plan to increase revenue collection

Jhansi News: राजस्व वसूली में वृद्धि के लिए बनाएं कार्ययोजना

Sat, 29 Jun 2024 04:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Make an action plan to increase revenue collection
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार को मंडलीय कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक हुई। मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने कहा कि राजस्व वसूली में वृद्धि के लिए जीएसटी के अधिकारी कार्ययोजना तैयार कर आख्या प्रस्तुत करें।
कमिश्नरी में हुई बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि पुराने वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। अपर जिलाधिकारी अपने क्षेत्र की नगर पालिकाओं का निरीक्षण कर आय के संसाधनों में वृद्धि लाने का प्रयास करें। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन महेंद्र कुमार मिश्रा, डीएम जालौन श्री राजेश कुमार पांडेय, एडीएम अरुण कुमार सिंह, वरुण कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-----मिलावटी खाद्य पदार्थों की न होने पाए बिक्री : डीएम
झांसी। शुक्रवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स को जागरूक कर खाद्य पदार्थों के मानकों की जानकारी दी जाए। फूड इंस्पेक्टर अधिक से अधिक नमूने एकत्र करें। अधोमानक, नकली, मिलावटी व प्रतिबंधित दवाओं का निर्माण, बिक्री और वितरण किसी भी दशा में नहीं होना चाहिए। नगर मजिस्ट्रेट विधेश कुमार, अभिहीत अधिकारी चितरंजन कुमार, जिला कृषि अधिकारी केके सिंह, समाजसेवी डा. नीति शास्त्री, ड्रग विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed