फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Major dyanchandra jayanti celebration

देश के गौरव हैं दद्दा ध्यानचंद, सीपरी ओवरब्रिज का नाम हो ध्यानचंद सेतु

Fri, 04 Dec 2020 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Major dyanchandra jayanti celebration
झांसी। बृहस्पतिवार को हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की 41 वीं पुण्यतिथि मनायी गई। हीरोज ग्राउंड स्थित मेजर ध्यानचंद के समाधि स्थल, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट, सीपरी पहाड़ी, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हॉकी जादूगर की प्रतिमाओं पर खेल प्रेमियों एवं खेल संगठनों के सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि वह देश के गौरव हैं। व्यापारियों ने प्रशासन से सीपरी ओवर ब्रिज का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने की मांग की।
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में दद्दा ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, मोहम्मद हसरत, अशोक ओझा, प्रेम कुमार, शलभ, लोकेंद्र सिंह, रोहित रायकवार, अनिकेत आदि ने, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में मुकेश श्रीवास्तव, बृजेंद्र यादव आदि ने हॉकी जादूगर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इधर, खेल प्रेमियों ने दद्दा ध्यानचंद की समाधि स्थल एवं सीपरी पहाड़ी स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि की। हालांकि कोविड - 19 से बचाव के कारण पुष्पांजलि अर्पण करने वालों की संख्या व्यापक नहीं रही। इधर, झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया। इसमें मांग की गई, कि सीपरी बाजार के ओवर ब्रिज का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा जाए। झांसी के नागरिकों का हमेशा मेजर ध्यानचंद के प्रति असीम स्नेह और सम्मान रहा है। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी एक स्वर में इस सेतु का नाम ध्यानचंद सेतु रखे जाने की मांग करते है। इस अवसर पर चेयरमैन मनमोहन गेड़ा, संरक्षक प्रभु दयाल साहू, संयोजक राघव वर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू, कोषाध्यक्ष चौधरी फिरोज, अविनाश माते, संजय गुप्ता, संजय चढ्ढा, महेंद्र साहू, संदीप साहनी, राकेश दुबे, संजय अग्रवाल, गुड्डू चौरसिया, नरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

झांसी। हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद विश्व के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। सभी खेलों के दिग्गज खिलाड़ी उनके खेल कौशल का लोहा आज तक मानते हैं। कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों का कहना है कि यह देश की पुकार है, कि भारत सरकार मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न का सम्मान प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद के पुत्र एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद का कहना है कि आज पूरा भारत मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न प्रदान करने की मांग कर रहा है। दद्दा ध्यानचंद जी की पुण्यतिथि पर हुए वेबीनार में महाभारत में युधिष्ठिर का चरित्र निभा चुके मशहूर अभिनेता गजेंद्र चौहान सहित अन्य हस्तियों ने कहा कि जिनके नाम पर देश में खेल दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय सम्मान दिया जाता है। उन्हें अभी तक भारत रत्न क्यों नहीं दिया जा रहा है। पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ने बताया कि सांसद के माध्यम से उन्होंने शासन को पत्र लिखा है, कि हीरोज ग्राउंड दद्दा की समाधि स्थल पर एस्ट्रोटर्फ तैयार किया जाए। ताकि बच्चों को हॉकी में और अवसर प्राप्त हो सके। इधर पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खंडकर ने कहा कि हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद हमेशा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed