{"_id":"60413b518ebc3e8ccd2e271d","slug":"major-dyanchandra-academy-win-118-run-match-jhansi-news-jhs1900686158","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स अकादमी ने 118 रनों से जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स अकादमी ने 118 रनों से जीता क्रिकेट मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेली जा रही डॉ. वृंदावन लाल वर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को स्टेडियम जूनियर बनाम मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स अकादमी के बीच मैच खेला गया। जिसमें मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स अकादमी सीनियर ने 118 रनों से मैच जीता। शानदार प्रदर्शन करने पर जितेंद्र दीक्षित को मैच ऑफ द मैच चुना गया।
प्रतियोगिता के निर्धारित 40 ओवरों के मैच में स्टेडियम जूनियर के कप्तान अजीत सिंह ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स अकादमी ने नौ विकेट खोकर 288 रन बनाए। जिसमें जितेंद्र दीक्षित ने ने शतकीय पारी खेलते हुए 11 छक्के और छह चौकों की मदद से 108 रन बनाए। सैयद फैज अब्बास ने 38, यशवर्धन ने 37, निर्दोष पटेल ने 28 रनों का योगदान दिया। स्टेेडियम जूनियर की ओर से अंकित श्रीवास और आशीष ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। संदीप ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम जूनियर की पूरी टीम 30.4 ओवरों में कुल 170 रन ही बना सकी। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स अकादमी सीनियर की ओर से जितेंद्र दीक्षित ने तीन, कबीर, राजवीर और गौतम ने दो-दो विकेट लिए। राघवेंद्र सिंह व सतीश चंद्र अंपायर की भूमिका में रहे। परवेज खान स्कोरर और रितेश शर्मा अब्जर्वर रहे।