{"_id":"6af336727f82ffdd570b8f76","slug":"mahila-tte-suspend-woman-tte-suspended-after-saying-i-hate-your-face-jhansi-news-c-11-1-roh1021-914192-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: तुम्हारी शक्ल से नफरत है...कहने वाली महिला टीटीई सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: तुम्हारी शक्ल से नफरत है...कहने वाली महिला टीटीई सस्पेंड
विज्ञापन
विज्ञापन
- टिकट दिखाने में देरी पर यात्री को स्टाफ के सामने किया था अपमानित, वीडियो वायरल होने के बाद झांसी मंडल प्रशासन ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। टिकट दिखाने में थोड़ी देरी क्या हुई, महिला टीटीई यात्री पर बरस पड़ीं। सरेआम अपमानित करते हुए कह दिया कि तुम्हारी शक्ल से नफरत हो रही है। इतना ही नहीं, यात्री को अंगूठाछाप बताते हुए स्टेशन से बाहर निकल जाने के लिए कह दिया। महिला टीटीई की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया। झांसी रेल मंडल प्रशासन ने आरोपी महिला टीटीई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही टिकट चेकिंग और यात्रियों से सीधे संपर्क में रहने वाले कर्मियों को व्यवहार सुधारने की हिदायत दी है।
लखनऊ निवासी श्रवण कुमार अपने दो साथियों के साथ छह नवंबर को आंध्र प्रदेश के पेनुकोंडा से ट्रेन सख्या 12627कर्नाटक एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार हुए थे। आठ नवंबर को तीनों झांसी पहुंचे। श्रवण के मुताबिक उन्होंने पेनुकोंडा से काउंटर आरक्षण टिकट लिया था। टिकट पर तीनों की वेटिंग लिस्ट क्रमश: दो, तीन और चार थी। चार्ट बनने के बाद कोच संख्या एस-2 में दो यात्रियों को सीट नंबर 39 पर आरएसी मिली, जबकि तीसरे साथी को इसी कोच में सीट नंबर 47 पर आरएसी आवंटित हुई थी।
श्रवण का कहना है कि झांसी स्टेशन पर टिकट चेकिंग कर रहीं महिला टीटीई ने उनसे टिकट मांगा। उस समय काउंटर टिकट बैग में कहीं गुम हो गया था। इस पर महिला टीटीई उन्हें अपने कार्यालय में ले गईं। यात्री ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि टिकट उनके पास है, लेकिन फिलहाल मिल नहीं रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कोच और सीट नंबर के आधार पर रेलवे सिस्टम में पीएनआर की जानकारी निकाली जा सकती है।
विज्ञापन
आरोप है कि महिला टीटीई ने उनकी बात सुनने के बजाय वहां मौजूद स्टाफ के सामने अपमानित करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद बैग से टिकट मिल भी गया, लेकिन इसके बाद भी महिला टीटीई का व्यवहार नहीं बदला। आरोप है कि उन्हें स्टेशन से बाहर निकल जाने के लिए कहा गया, जबकि उन्हें आगे लखनऊ जाना था। इसके लिए उन्होंने मोबाइल से ऑनलाइन टिकट भी बुक कर रखा था।
इस दौरान महिला टीटीई बोलीं तुम्हें कुछ नहीं पता, तुम अंगूठाछाप हो। वायरल वीडियो में महिला टीटीई यात्री से कहती सुनाई दे रही हैं कि यहां से सीधे निकल जाओ। दोबारा स्टेशन पर दिख गए तो तुम्हारी खैर नहीं है। इस पर यात्री ने कहा कि उन्हें यहां से लखनऊ जाना है। उन्होंने मोबाइल से ऑनलाइन टिकट बुक किया हुआ है।
इस पर महिला टीटीई ने यात्री से कहा कि फिर बिना टिकट जाओगे? तुम्हें पता है कि कन्फर्म टिकट नहीं हुआ तो ट्रेन में नहीं घुस पाओगे। तुम्हें कुछ नहीं पता है, तुम अंगूठाछाप हो। सीधे यहां से बाहर निकल जाओ। तुम्हारी शक्ल से नफरत हो रही है। अभी हम बिजी न होते तो तुम्हें दिखा देते कि हम क्या चीज हैं।
0- एक्स पर शिकायत के बाद हरकत में आया रेलवे प्रशासन
झाँसी। अपने साथ हुए व्यवहार से नाराज श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रेलवे अधिकारियों को टैग कर शिकायत की। उन्होंने महिला टिकट चेकिंग कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए घटना का वीडियो भी साझा किया। वीडियो सामने आने के बाद मामला रेलवे अधिकारियों तक पहुंचा। झांसी मंडल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला टीटीई को निलंबित कर दिया। साथ ही यात्रियों से बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए टिकट चेकिंग और पब्लिक डीलिंग स्टाफ की काउंसिलिंग कराने के निर्देश दिए हैं।
वर्जन
मामला संज्ञान में आने के बाद महिला टीटीई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा सभी टिकट चेकिंग और पब्लिक डीलिंग स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं कि वे यात्रियों के साथ शालीनता से पेश आएं। किसी भी यात्री के साथ अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों की काउंसिलिंग कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी