फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   maharastra se aye majdoro ne bigade halat

महाराष्ट्र से आए प्रवासी श्रमिकों से झांसी में बिगड़े हालात

Wed, 14 Apr 2021 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
maharastra se aye majdoro ne bigade halat
झांसी। कम आबादी वाला छोटा जनपद मगर कोरोना के मामलों में बड़े-बड़े जिलों को पिछाड़ देने वाले झांसी में महामारी से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। जिले में इतनी तेजी से संक्रमण फैलने की पीछे महाराष्ट्र से आए प्रवासी श्रमिकों को आधार माना गया है। झांसी रेलवे स्टेशन से भी महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश आने-जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें गुजरती हैं। ऐसे में यहां से गुजरने वाले यात्री भी संक्रमण को दावत देकर चले गए। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शासन को दी गई जानकारी में यह बात कही गई है।
विज्ञापन

झांसी में पिछले एक सप्ताह में कोरोना वायरस ने तेजी से हमला बोला है। छह अप्रैल को 151, सात को 192, आठ को 182, नौ को 155, 10 को 239, 11 को 362, सोमवार 406 और मंगलवार 462 मरीज को मिलाकर आठ दिनों में ही 2149 मरीज मिले हैं। यही वो समय है, जब प्रवासी मजदूर महाराष्ट्र में लॉकडाउन के डर से झांसी आए या फिर यहां से होते हुए प्रदेश के अन्य जनपदों को लौटे। प्रशासन की तरफ से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में यही दावा किया गया है कि झांसी में कोरोना संक्रमण इस कदर बेकाबू हो जाने के पीछे की सबसे बड़ी वजह प्रवासी श्रमिक ही हैं। इससे पहले भी कोरोना की पहली लहर में गैर राज्यों से आने वाले प्रवासी श्रमिकों को ही संक्रमण का सबसे बड़ा श्रोत माना गया था। इस बार भी सही हुआ है। वहीं, इस मामले में अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अल्पना बरतारिया का कहना है कि झांसी में कोरोना की जांच काफी ज्यादा हो रही हैं। कोरोना को नियंत्रित भी जांचें बढ़ाकर ही कर सकते हैं, क्योंकि जैसे-जैसे कोरोना संक्रमित पकड़ में आता जाएगा, वैसे-वैसे उसे अस्पताल में भर्ती या फिर घर पर आइसोलेट किया जा सकेगा। उन्होंने माना कि झांसी में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के काफी श्रमिक होकर गुजरे हैं। इसके अलावा इन दोनों राज्यों को जाने वाली अधिकतर ट्रेनें भी झांसी से होकर गुजरती हैं। ऐसे में संक्रमण बढ़ने के पीछे यह भी वजह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed