फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mahanagar me paani ka lockdown

महानगर में पानी का लाकडाउन

Wed, 28 Apr 2021 02:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
mahanagar me paani ka lockdown
झांसी। महानगर में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को पानी की आपूर्ति नहीं हुई। पानी के ‘लॉकडाउन’ के कारण लोगों को बड़ी परेशानी हुई। किसी ने हैंडपंप से पानी भरा तो किसी ने टैंकर के पानी से अपनी प्यास बुझाई। बुधवार से पानी की आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

माताटीला बांध से होने वाली जलापूर्ति सोमवार से बाधित है। मेन पाइप लाइन टूट जाने के कारण बांध से पानी की आपूर्ति बंद कर उसकी रिपेयरिंग का काम चल रहा है। सोमवार को तो टंकियों में कुछ पानी होने के कारण कुछ क्षेत्रों में सप्लाई हो गई थी, लेकिन मंगलवार को कहीं पर भी पानी नहीं आया। इस कारण लोग सुबह से ही टैंकरों के आने का इंतजार करते रहे। जिस क्षेत्र में टैंकर पहुंच रहा था, वहां के लोग जल्द से जल्द पानी भर लेना चाह रहे थे, ताकि पानी की कमी न हो। सोमवार की तरह ही मंगलवार को भी सभी तीस टैंकर दौड़ाए गए और अलग- अलग क्षेत्रों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की गई। इस दौरान टैंकरों ने तीन सौ से अधिक चक्कर लगाए। मंगलवार को इलाहाबाद बैंक चौराहा, मसीहागंज, नानकगंज, सिविल लाइन, स्टेशन रोड समेत महानगर के पॉश क्षेत्रों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की गई।
विज्ञापन

नरसिंहराव टौरिया में नहीं हुई आपूर्ति
नरसिंहराव टौरिया, झारखड़िया समेत पुराने शहर में पहूंज बांध से पानी की आपूर्ति होती है। दतिया गेट फिल्टर पर आने वाले पहूंज बांध के नौ एमएलडी पानी से सरांय मोहल्ला, नईबस्ती, मुकरयाना, चार खंभा, बिसाती बाजार, झारखड़िया, नरसिंहराव टौरिया, गंदीगर का टपरा समेत आसपास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति होती है। नरसिंहराव टौरिया में पहूंज लाइन और माताटीला लाइन दोनों से पानी आता है। लेकिन, मंगलवार को नरसिंहराव टौरिया व झारखड़िया में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। इस दौरान मोहल्ले की टंकी भी नहीं भरी जा सकी। इससे मोहल्ले वालों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडपंप पर रही भीड़
पानी नहीं आने के कारण लोगों ने हैंडपंपों से पानी भरा। इस कारण हैंडपंपों पर पानी भरने वालों की भीड़ रही। दरअसल, कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इस कारण लोग एक- दूसरे से दूरी बना रहे हैं, लेकिन पानी भरने का कोई विकल्प नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरी में हैंडपंप से पानी भरना पड़ा। हैंडपंपों पर पानी भरने वालों की भीड़ होने के कारण लोग सशंकित रहे। उनका कहना था कि कोरोना की लहर चल रही है। ऐसे में बचाव ही इसका उपाय है।

महानगर में जहां से भी डिमांड आई, टैंकर भेजकर पानी की आपूर्ति की गई। पानी नहीं आने से लोगों को परेशानी हुई है। बुधवार तक लाइन दुरुस्त होने की संभावना है। इसके बाद पानी की आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
- कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता
जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed