फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mahanagar many place enleggal parking

शहर मेें जगह-जगह अवैध पार्किंग, नगर निगम कार्रवाई नहीं कर रहा

Sun, 07 Mar 2021 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Mahanagar many place enleggal parking
झांसी। महानगर में चल रहीं अवैध पार्किंग को लेकर शनिवार को सदन की बैठक में अधिकारियों से सवाल किए गए। पार्षदों ने हंगामा करते हुए अवैध पार्किंगों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर अफसरों को घेरा। इस दौरान पार्षदों ने कहा कि नगर निगम बजट का रोना रो रहा है। जबकि अवैध पार्किंग के जरिए नगर निगम को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। इस दौरान महानगर में लगीं अवैध होर्डिंगों का भी मुद्दा उठा। पार्षदों के सवालों के जवाब देने से अधिकारी बचते नजर आए।
विज्ञापन

नगर निगम सदन की बैठक दोपहर महापौर रामतीर्थ सिंघल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पार्षदों ने अमर उजाला की प्रतियां लहराते हुए अवैध पार्किंग को लेकर अफसरों से सवाल किए। पार्षद मुकेश सोनी बंटी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में अवैध पार्किंग चल रही हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पार्षद निर्दोष अग्रवाल, सरदार वीर सिंह, अमन राय ने कहा कि नगर निगम के अफसरों का अब तक कार्रवाई न करना कई सवाल खड़े कर रहा है। पार्षद दिनेश प्रताप सिंह बंटी राजा ने कहा कि पार्किंग वालों ने लूट मचा रखी है। जनता से अभद्रता की जा रही है। उन्होंने महानगर में लगीं अवैध होर्डिंग और कैंटीलीवर हटाने की कार्रवाई न होने पर भी अफसरों को घेरा। इसके अलावा पार्षद अनूप सहगल, गोविंद शर्मा, उमेश जोशी और किशोरी प्रसाद रायकवार ने कहा कि नगर निगम पार्किंग का ठेका निकालता है, लेकिन उसमें कोई भाग नहीं लेता। फिर पुराने रेट में 10 फीसद की वृद्धि कर ठेका दे दिया जाता है। महापौर ने भी अवैध पार्किं ग हटवाने के लिए अफसरों को निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में पार्षदों ने करीब तीन अरब के पुनरीक्षित बजट पर मुहर लगाई।
विज्ञापन

हर वार्ड में जाएगी सुपर सकर मशीन
बैठक के दौरान पार्षद कन्हैया कपूर ने फीकल स्लज प्लांट और सुपर सकर मशीन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वार्डों में सुपर सकर मशीन नहीं जाती है। महापौर ने कहा कि मशीन का रूट चार्ट बनेगा और पार्षदों की उपस्थिति में सफाई कराई जाएगी। विद्याप्रकाश दुबे ने जेडीए से मलबा शुल्क न मिलने की बात कही। जिस पर नगर आयुक्त ने कहा कि शासन को पत्र लिखा गया है, जल्द राशि मिलने लगेगी। दुकानों के मुद्दे पर पार्षद महेश गौतम, दिनेश प्रताप सिंह दीपू और विकास खत्री ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्मशान घाट में बाइक की लाइट में हो रहे अंतिम संस्कार
पार्षद छोटेलाल कुशवाहा ने कहा कि वार्ड नंबर 15 में बने श्मशान घाट की बिजली काट दी गई है। छह वार्ड के मृतकों का अंतिम संस्कार 15 दिन से बाइक की रोशनी में हो रहा है। यह कहते-कहते पार्षद भावुक हो गए। इस पर सदन में जमकर हंगामा हुआ। पार्षद नरेंद्र नामदेव, विमल किशोर, भरत सेन ने भी कार्रवाई की मांग की। सदन ने बिजली विभाग के एसडीओ सौरभ निगम के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर डीएम और शासन को पत्र लिखने की मांग की। मामले में महापौर ने बैठक में ही बिजली विभाग के एक्सईएन को फोन कर लाइट जुड़वाने के लिए कहा। नगर आयुक्त ने मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
ये मामले भी उठे
- उन्नाव गेट स्थित विद्युत शवदाह गृह का काम न होने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए गए।
- सभी वार्डों में हैंडपंप लगवाने के लिए 15वें वित्त आयोग से धन दिया जाएगा।
- महिला पार्षद प्रियंका साहू ने रिसाला चुंगी से लक्ष्मीगेट बाहर मार्ग की गुणवत्ता की जांच की मांग की। जिस पर नगर आयुक्त ने जांच कर ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की बात कही।

- पार्षद निर्दोष अग्रवाल, इंदु वर्मा ने सफाई कर्मचारियों के समायोजन का मुद्दा उठाया।
- पार्षद उमेश जोशी ने सीपरी बाजार में गंदा पानी आने की शिकायत की।
- पार्षद सुरेंद्र साहू ने रोड कटिंग का मुद्दा उठाया।
- पार्षद प्रियांशु डे, सिद्धार्थ अहिरवार ने गरिया गांव और कारगिल पार्क में कब्जे की समस्या उठाई
----------
भाजपा और विपक्ष में हुई तकरार
सदन की बैठक के दौरान एक मुद्दे को लेकर भाजपा और विपक्ष के पार्षदों में खूब तकरार हुई। भाजपा के मनोनीत पार्षद मनु सिंह ने महापौर के भाजपा का होने की बात कही। जिस पर विपक्षी पार्षद लामबंद हो गए। पार्षद विमल किशोर ने महापौर के सबका होने की बात कही। पार्षद जुगलकिशोर ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सबको बोलने का मौका दिया जाए। इस दौरान दोनों ओर से पार्षदों ने खड़े होकर बहस शुरू कर दी। मामले को महापौर ने शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed