{"_id":"60b1551e8ebc3e01963b64ff","slug":"mahanagar-ke-vyapariyon-ne-pesh-kiya-manchitra-jhansi-news-jhs195862830","type":"story","status":"publish","title_hn":"महायोजना-2031 की रूपरेखा के लिए व्यापारियों ने पेश किया मानचित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महायोजना-2031 की रूपरेखा के लिए व्यापारियों ने पेश किया मानचित्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शुक्रवार को झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित को उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल व झोकनबाग व्यापार मंडल ने महायोजना-2031 के संदर्भ में लेआउट प्लान के साथ ही सुझाव पेश किये। जिसमें शहर की पार्किंग व्यवस्था, सोंदर्यीकरण के साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर का सुझाव प्रस्तुत किया गया।
प्रस्तुत मानचित्र के अनुसार इलाईट चौराहे में पुलिस लाइंस दीवार तक वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था, जेडी मिश्रा व संघ कार्यालय के दोनों ओर जल भराव की समस्या से निजात के लिए नगर निगम के सहयोग से नाले का सही ड्रेनेज व कार्यालय के नजदीक टॉयलेट का निर्माण करने की पेशकश की। वहीं बांस मंडी व पुराने बस स्टैंड के पीछे खाली पड़ी कैंटोंमेंट बोर्ड की जह बडे़ व्यवसायिक पार्किंग की व्यवस्था के अलावा गोविंद चौराहे से न्यू रोड जाने वाले रास्ते पर बंद पड़े पुराने बिजली घर या आस-पास टैक्सी स्टैंड बनाये जाने के साथ ही शहीद पार्क के अंदर महिलाओं च बुजुर्गों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने की मांग की। कचहरी व जेल चौराहे पर जाम से मुक्ति के लिए टैक्सी स्टैंड बनाने का सुझाव दिया।
इस मौके पर अजय राठौर, तरुण साहू, जय किशन प्रेमानी, अजय जैन, राजेंद्र शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे।