फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mahakosal express me 40 lakh se adhik ke jevar chori

महाकौशल एक्सप्रेस में लाखों की चोरी

Sat, 22 Jun 2019 07:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
mahakosal express me 40 lakh se adhik ke jevar chori
महाकौशल एक्सप्रेस में 40 लाख से अधिक के जेवर चोरी
विज्ञापन

झांसी। महाकौशल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सफर कर रहे ग्वालियर के सराफा कारोबारी का बैग बेलाताल स्टेशन पर चोरी हो गया। बैग में सवा किलोग्राम के जेवरात, एक लाख नौ हजार रुपये नकद, एटीएम, मोबाइल समेत 40 लाख रुपये का माल रखा था। कारोबारी की माने तो सामने की लोअर बर्थ पर ही ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही सो रहा था। जीआरपी झांसी ने यात्री की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जीआरपी मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के सांई के मंदिर के सामने निवासी रवि सिंघई सराफा कारोबारी हैं। उनकी ग्वालियर के बाड़े के पास दुकान है। वह अक्सर सोने के जेवरात तैयार करवाने के बाद उनको मध्य प्रदेश के अलग- अलग शहरों में बेचने जाते हैं। शुक्रवार को वह अपने पुत्र रोहित के साथ कारोबार के सिलसिले में सतना गए थे। रात में वह दोनों महाकौशल एक्सप्रेस के एस वन कोच की बर्थ नंबर 58,59 पर सवार होकर ग्वालियर लौट रहे थे। एसी कोच में उनको आरक्षण नहीं मिला था। रात में ऊपर की बर्थ पर सो रहे रोहित ने अपने पास बैग रख लिया। बीच की बर्थ पर रवि सिंघई लेट गए।
विज्ञापन

कारोबारी के अनुसार वह रात में तीन बजे तक जाग रहे थे। कोच में जरनल कोच की तरह यात्री बैठे थे। टीटीई भी कोई नहीं था। इससे उनको नींद नहीं आ रही थी। इसके बाद उनकी आंख लग गई। आधे घंटे बाद ही वह उठे तो देखा कि उनके पुत्र के पास रखा बैग गायब है। बैग के बारे में अन्य यात्रियों से पूछा तो कोई कुछ नहीं बता सका। यह जरूर बताया कि कुछ देर पहले दो मिनट के लिए बेलाताल स्टेशन पर ट्रेन खड़ी हुई थी। सामने की नीचे की बर्थ पर सो रहे सिपाही से पूछा गया तो उसने भी अनभिज्ञता जाहिर की। बाद में अन्य कोचों में बैग की खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चल सका। ट्रेन के झांसी आने पर कारोबारी ने मामले की जानकारी जीआरपी को दी। जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। इसमें कर्वी, महोबा व क्यूआरटी टीम शामिल हैं। साथ ही ट्रेन में जीआरपी कर्वी का स्क्वाएड चलता है। वह कर्वी से निजामुद्दीन तक ट्रेन लेकर जाता है। स्क्वाएड को एक बर्थ आराम के लिए मिलती है, जिस पर वह बैठा था। निजामुद्दीन से लौटने पर स्क्वाएड कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। राजपाल सिंह, सीओ रेलवे।

बस में हो गई थी 80 लाख की चोरी
मऊरानीपुर मार्ग पर स्थित बंगरा में सराफा कारोबारी रवि सिंघई का आठ फरवरी 2019 को बस से बैग चोरी हो गया था। उस रात वह छतरपुर से झांसी लौट रहे थे। झपकी लगने पर ही बैग पार हो गया था। बैग में दो किलोग्राम दो सौ ग्राम सोने के जेवरात व 7.80 लाख रुपये नकद रखे थे। घटना के बाद कारोबारी ने उल्दन थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। एसएसपी को प्रार्थना पत्र और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। पुलिस अधिकारियों ने उस वक्त कारोबारी से कहा था कि चुनाव का वक्त है। आचार संहिता लग गई चुकी है। फोर्स नहीं है। अब चुनाव बाद ही बदमाशों का पता लगाया जा सकेगा। इसके बाद कारोबारी ने कई बाद पुलिस अधिकारियों व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन घटना का खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed