फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mahagauri worshiped on Ashtami, clothes of offering

अष्टमी पर हुआ महागौरी का पूजन, अर्पण की पोशाकें

Thu, 14 Oct 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mahagauri worshiped on Ashtami, clothes of offering
झांसी। महानगर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने महाअष्टमी का पूजन किया। मां महागौरी को पोशाकें व प्रसाद अर्पण किये। पंचकुइयां माता मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, लहर की माता मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में पूजा एवं दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कई श्रद्धालुओं ने महानगर में जगह - जगह प्रसाद वितरण कराया। वहीं कन्याओं की पूजा कर उन्हें भोजन कराया और आकर्षक उपहार दिये।
विज्ञापन

बुधवार को शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने मां का अभिषेक व श्रृंगार किया। श्री सिद्धेश्वर मंदिर स्थित दुर्गा माता मंदिर में श्रृंगार के बाद महा आरती की गई। जय माता की जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने मां अंबे के दर्शन किये। इस अवसर पर आचार्य हरीओम पाठक, हरगोविंद कुशवाहा, संजय पटवारी, अरुण ओझा, अरुण पचौरी, रवीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। इधर भारत विकास परिषद मुख्य शाखा झांसी के तत्वावधान में सिद्धेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को पूडी, सब्जी व फलों का प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर राहुल चतुर्वेदी, अल्पना, पवन गर्ग, हितेश शर्मा, अमित सराया, आनंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इधर बंगाली समाज की काली बाड़ियों में श्रद्धालुओं ने महा आरती में हिस्सा लिया और मां दुर्गा के दर्शन किये।
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन कुंड का किया निरीक्षण
बुधवार को दुर्गा उत्सव महासमिति के पदाधिकारियों ने नगर निगम के चीफ इंजीनियर व अन्य अधिकारियों के साथ कोतवाली से लेकर लक्ष्मी तालाब तक की सड़क व मूर्ति विसर्जन कुंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान पाया गया कि सड़कों पर गढ्ढों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं 15 अक्तूबर तक विसर्जन स्थल कुंड की साफ सफाई व रंग रोगन कर नया जल भरने का कार्य पूर्ण हो जाएगा। इस अवसर पर महासमिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, महामंत्री अंचल अडजरिया, राजेश बिरथरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed