{"_id":"6793f0a010d779a8e4072e9e","slug":"madavara-is-topper-in-family-planning-while-jakhora-is-lagging-behind-jhansi-news-c-131-1-ltp1004-128275-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: परिवार नियोजन में मड़ावरा अव्वल तो जखौरा फिसड्डी ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: परिवार नियोजन में मड़ावरा अव्वल तो जखौरा फिसड्डी ज
Sat, 25 Jan 2025 01:27 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत 8500 महिलाओं की नसबंदी का लक्ष्य दिया गया था। अब तक 7223 महिलाओं की नसबंदी की गई है। आंकड़ों के अनुसार ब्लॉक मड़ावरा सीएचसी में सर्वाधिक 822 ऑपरेशन हुए तो सबसे कम जखौरा में 354 ऑपरेशन ही किए जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जनवरी के अंत तक लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा।
बढ़ती जनसंख्या बड़ी समस्या बनी हुई है। लगातार बढ़ रही जनसंख्या से विभिन्न संसाधनों कम पड़ रहे हैं। साथ ही रोजगार भी नहींं मिल पा रहा है। ऐसे में समस्याओं को दूर करने के लिए परिवार नियोजन कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क नसबंदी की जा रही है। इसके लिए दिन निर्धारित किए गए हैं। विभाग को 8500 महिलाओं की नसबंदी करने का लक्ष्य दिया गया है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार दिसंबर माह तक 5838 महिलाओं ने नसबंदी कराई है। नसबंदी करने मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अव्वल रहा है। यहां पर 822 महिलाओं ने नसबंदी कराई है। वहीं तालबेहट में 796, बार में 791, महरौनी में 716, बिरधा में 634 और जखौरा में 354 महिलाओं की नसबंदी की गई है। ब्लॉक जखौरा सीएचसी सबसे फिसड्डी साबित हो रही है।