फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Madam Minister, water fills up in the railway underbridge, it becomes difficult to get out

Jhansi News: मंत्री मैडम, रेलवे अंडरब्रिज में भर जाता है पानी, निकलना हो जाता है मुश्किल

Mon, 28 Jul 2025 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Madam Minister, water fills up in the railway underbridge, it becomes difficult to get out

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। मंत्री मैडम, रेलवे के अंडर ब्रिज में बरसात में पानी भर जाता है। इससे ग्रामीण इस पार से उस पार तक नहीं जा पाते। लोगों को रेलवे लाइन पार करके जाना पड़ता है। ऐसे में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। पानी की निकासी के लिए वहां पर ऑपरेटर भी तैनात है। वह पंप चलाकर पानी की निकासी नहीं करता है। इस समस्या को दूर कराएं। इस पर मंत्री बाल विकास पुष्टाहार एवं महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस समस्या को वह दूर कराएंगी।


बबीना के खजराहा बुजुर्ग निवासी ऊषा देवी ने बताया कि उनके गांव से बबीना आने-जाने के लिए रेलवे का एक अंडरब्रिज बना हुआ है। इस पुल से स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, मरीज के अलावा पशुपालक अपने पशुओं को लेकर जाते हैं। लेकिन, कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से अंडरपास के अंदर पानी भर हुआ है। ऐसे में इस पुल से गुजरना खतरनाक साबित हो सकता है। मजबूरी में स्कूली बच्चे रेल लाइन पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं। पुल में जलभराव होने पर उसकी निकासी के लिए पंप ऑपरेटर भी तैनात है पर वह पंप नहीं चलाता है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित मरीज हो रहे हैं, क्योंकि, दोपहिया और चार पहिया वाहन भी इसके नीचे से नहीं गुजर पा रहे हैं। इस पर मंत्री ने उनकी समस्या का दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह रेलवे के अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता करेंगी। वहीं, रेलवे पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस समस्या को संज्ञान में लिया जाएगा। यदि पंप ऑपरेटर कार्य में लापरवाही कर रहा है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed