{"_id":"5d0cf52a8ebc3e7af9586a4c","slug":"maalgadi-derail-jhansi-news-jhs14181767","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के दो पहिए पटरी से उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के दो पहिए पटरी से उतरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालगाड़ी के दो पहिये पटरी से उतरे
झांसी। रेल मंडल के भीमसेन स्टेशन यार्ड में बृहस्पतिवार की रात भीमसेन इटावा स्पेशल मालगाड़ी के दो पहिये पटरी से उतर गए। इससे अप और डाउन ट्रैक बाधित हो गए। चार घंटे में स्थिति सामान्य हो सकी। इस घटना के कारण चार ट्रेनें विलंबित हो गईं।
बृहस्पतिवार की रात 9.10 बजे भीमसेन यार्ड में खड़ी एक स्पेशल मालगाड़ी कानपुर की तरफ रवाना होने के लिए मुख्य ट्रैक की तरफ बढ़ रही थी। इसी बीच मालगाड़ी के पीछे के वैगन के दो पहिये पटरी से उतर गए। इससे अप और डाउन रेल यातायात बाधित होे गए। सूचना पर कानपुर से दुर्घटना राहत वाहन मौके पर पहुंचा। इसके बाद कर्मचारियों ने वैगन को पटरी पर रखने का काम शुरू किया। रात 1.30 बजे कोच पर पटरी पर रखने के बाद यातायात सामान्य हो गया।