फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   LVM Hockey Academy defeated Blue Star Club Raisen 5-1

Jhansi News: एलवीएम हॉकी अकादमी ने ब्लू स्टार क्लब रायसेन को 5-1 से दी शिकस्त

Sun, 26 Jan 2025 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
LVM Hockey Academy defeated Blue Star Club Raisen 5-1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में विनोद खांडेकर अंडर-21 ऑल इंडिया पुरुष हॉकी गोल्ड कप टूर्नामेंट का शनिवार को शुभारंभ हुआ। 25 से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में एलवीएम हॉकी अकादमी ने मध्य प्रदेश की ब्लू स्टार क्लब रायसेन को हरा कर जीत हासिल की।
उद्घाटन मैच में एलवीएम हॉकी अकादमी झांसी के खिलाड़ी अंशुल ने तीसरे मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। वहीं, ब्लू स्टार क्लब रायसेन के खिलाड़ी कमल ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोलपोस्ट में डालकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मैच के 26वें मिनट में एलवीएम हॉकी अकादमी के दीपेंद्र ने पेनाल्टी कॉर्नर गोल करते हुए स्कोर 2-1 कर दिया। रोहित व ऋषभ आनंद ने फील्ड गोल कर एलवीएम हॉकी अकादमी को 5-1 गोल के स्कोर से जीत दिला दी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सांसद अनुराग शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व ओलंपियन व अर्जुन अवार्डी अशोक ध्यानचंद, गौरव प्रतीक, संदीप विश्वकर्मा, निखिल सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, सुबोध खांडेकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed