फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   LVM A won in the girls category competition

Jhansi News: बालिका वर्ग के मुकाबले में एलवीएम ए ने जीत दर्ज की

Tue, 24 Sep 2024 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
LVM A won in the girls category competition
हीरोज मैदान पर खेली जा रही फाइव ए साइड हॉकी प्रतियोगिता
विज्ञापन


फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में हीरोज क्रीड़ा विकास समिति के तत्वावधान में हीरोज मैदान पर आयोजित की जा रही फाइव ए साइड हॉकी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में एलवीएम ए हॉकी टीम विजयी हुई। सीनियर वर्ग में एलवीएम हॉकी अकादमी और जूनियर बालक वर्ग में स्टेडियम बी ने मुकाबला जीता।
प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के पहले मैच में एलवीएम ए ने एलवीएम बी टीम को 2-0 से हराया। जिसमें वैष्णवी त्रिपाठी और रश्मि ने एक एक गोल किया। दूसरे मैच में एलवीएम हॉकी अकादमी रेड ने एलवीएम हॉकी अकादमी व्हाइट टीम को 9-0 से हराया। काशिश सोनकर ने तीन, रागिनी धानुक व आकांक्षा ने दो-दो और मोहनी व मनीषा ने एक-एक गोल किए।
विज्ञापन

वहीं सीनियर बालक वर्ग में एलवीएम हॉकी अकादमी ए ने झांसी छात्रावास को 8-3 से शिकस्त दी। एलवीएम की ओर से सुशील ने चार, हर्षित ने दो, ऋषभ आनंद व दीपेंद्र कुशवाहा ने एक-एक गोल किए। छात्रावास की ओर से आशीष कुमार पटेल ने दो और अमित पाल ने एक गोल किया। जूनियर वर्ग बालक में ध्यानचंद स्टेडियम बी ने एलवीएम ए को कड़े मुकाबले में 4-3 से हराया। स्टेडियम की ओर से आयुष ने तीन गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जमशेर खान मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि फतेहपुर के स्पोर्ट्स ऑफिसर सुनील भारती और वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी संजय भारती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर इशरत हुसैन, अशोक सेन पाली, अरुण सिंह, अरुण सिंह दीपक, उषा सिंह, ज्योति सिंह, शिल्पी ठाकुर, तुषार सिंह, विवेक सिंह, चंदा मौजूद रहे। संचालन बृजेंद्र यादव ने और आभार संजीव ध्यानचंद ने व्यक्त किया। मैच के निर्णायक अमित गुप्ता, सैयद अली, बृजेश कुशवाहा, सुनीता तिवारी, रूपेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed