फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lucknow, Gorakhpur, Lucknow Hostel and Jhansi entered the semi-finals

Jhansi News: लखनऊ, गोरखपुर, लखनऊ छात्रावास और झांसी ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Mon, 13 Mar 2023 11:29 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Lucknow, Gorakhpur, Lucknow Hostel and Jhansi entered the semi-finals
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेली जा रही राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल मुकाबले आयोजित हुए। मुकाबले में लखनऊ मंडल, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, झांसी मंडल और लखनऊ छात्रावास की टीमों ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल का पहला मुकाबला लखनऊ बनाम अयोध्या टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले में लखनऊ मंडल की टीम 2-1 से विजयी रही। विजेता टीम की ओर से खिलाड़ी पलक ने दो गोल किए। जबकि अयोध्या मंडल की ओर से नैंसी ने एक गोल किया। दूसरा मुकाबला वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और मेरठ मंडल की टीमों के बीच हुआ। एकतरफा मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम ने 7-0 से जीत दर्ज की। विजेता टीम की ओर से खिलाड़ी वंदना ने तीन, पूर्णिमा ने दो एवं वैशाली और राबिया खान ने एक-एक गोल किए। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तीसरा मैच मेजबान झांसी और गोरखपुर मंडल के बीच खेला गया। मुकाबले में झांसी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर एक के बाद एक गोल कर 6-1 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। झांसी मंडल की ओर से खिलाड़ी रागिनी ने दो, आकांक्षा, प्रीति, रश्मि उपाध्याय, शिवानी ने एक-एक गोल किए। वहीं गोरखपुर की ओर से खिलाड़ी सौम्या सिंह ने एक मात्र गोल किया। चौथा क्वार्टर फाइनल मैच लखनऊ छात्रावास और प्रयागराज के मध्य खेला गया। लखनऊ छात्रावास ने एकतरफा मुकाबले में 9-0 से जीत हासिल की। लखनऊ की ओर से खिलाड़ी मनीषा पटेल ने सर्वाधिक पांच गोल किए। श्रद्धा ने दो एवं वसुंधरा व प्रतिमा वर्धन ने एक-एक गोल किए। मुकाबले के दौरान रश्मि सिंह, सुषमा कुमारी, सैयद एहतेशाम अली, सुनीता तिवारी, जावेद खान, विनम्र खांडेकर निर्णायक रहे। मुकाबले के दौरान ओलंपियन प्रेम माया मुख्य अतिथि एवं डॉ. रोहित पांडेय विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, संजय गौतम, पूनम लता राज, राजेश सोनकर, सुनील कुमार, हिकमत उल्ला खान, बृजेंद्र यादव, मुकेश भारतीया, राजा खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज खेले जाएंगे सेमीफाइनल मुकाबले
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में मंगलवार को दोपहर तीन बजे झांसी मंडल और लखनऊ छात्रावास के मध्य सेमीफाइनल मुकाबला होगा। वहीं शाम साढ़े चार बजे वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed