फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lover who went to meet the married girlfriend beaten to death in jhansi

आशिकी में गई जान: रात में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, रंगेहाथ धरे गए थे दोनों

Sun, 18 Jun 2023 06:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 18 Jun 2023 06:08 PM IST
सार

अचानक पति लाल सिंह की नींद टूटी तो पत्नी कमरे में नहीं थी। तलाश करने पर वह गोलू यादव के साथ पकड़ी गई। इसके बाद घरवाले एकत्र हो गए और गोलू यादव को पकड़ लिया।

विज्ञापन
lover who went to meet the married girlfriend beaten to death in jhansi
मृतक गोलू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर गए प्रेमी की हत्या कर दी गई। प्रेमी के घर पर आने से पति की नींद टूट गई। इसके बाद पति समेत अन्य परिवार के लोगों ने प्रेमी को पकड़ लिया। लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। घरवालों ने पुलिस को खुद ही सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रेमी की सांस चल रही थी। तुरंत उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति समेत 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

बबीना निवासी भारत सिंह उर्फ गोलू यादव (28) पुत्र रामकुसुम सिमरिया गांव का रहने वाला था। उसके गांव के लाल सिंह की पत्नी से करीब एक साल से प्रेम संबंध थे और दोनों चोरी छुपे मिला करते थे। गोलू यादव पुटीन का काम करता था। शनिवार को वह अपने चचेरे भाई पुष्पेंद्र के साथ पुटीन करने राजगढ़ आया था। शाम छह बजे तक दोनों ने काम किया। इसके बाद दोनों घर के लिए रवाना हो गए थे। पुष्पेंद्र घर पहुंच गया था, लेकिन गोलू यादव रात को घर नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रात को गोलू यादव अपने घर नहीं गया। देर रात वह प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। प्रेमिका के पति और अन्य घरवाले सो रहे थे। अचानक पति लाल सिंह की नींद टूटी तो पत्नी कमरे में नहीं थी। तलाश करने पर वह गोलू यादव के साथ पकड़ी गई। इसके बाद घरवाले एकत्र हो गए और गोलू यादव को पकड़ लिया। घर वालों ने लाठी-डंडों से उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को फोन कर जानकारी दी। बबीना पुलिस मौके पर पहुंची तो गोलू यादव लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसको बबीना सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

इधर, परिजन रातभर से गोलू यादव का इंतजार कर रहे थे। सुबह पुलिस अचानक उसके घर पहुंच गइ और गाेलू की मौत की खबर दी। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे तो गोलू का शव पड़ा हुआ था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने लाल सिंह, उसकी पत्नी, चचेरे भाई, जीजा और पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गाेलू की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। गोलू की शादी हो चुकी थी। उसके दो बेटे सात साल का पंजाब और पांच साल का भूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed