{"_id":"629c7e154f576e52db3b9ae2","slug":"lover-uncle-father-in-law-had-killed-the-married-woman-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi Murder: प्रेमी चचिया ससुर ने की थी विवाहिता की हत्या, दूसरे युवक से संबंध होने के शक में किया कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi Murder: प्रेमी चचिया ससुर ने की थी विवाहिता की हत्या, दूसरे युवक से संबंध होने के शक में किया कत्ल
Sun, 05 Jun 2022 03:27 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 05 Jun 2022 03:27 PM IST
सार
झांसी में प्रेमी चचिया ससुर ने ही विवाहिता की हत्या की थी। पुलिस ने मामला का खुलासा कर दिया है। आरोपी ने विवाहिता को दूसरे युवक से संबंध होने के शक पर मार डाला।
विज्ञापन
झांसी पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी में रक्सा इलाके में विवाहिता निधि राजपूत की हत्या उसके प्रेमी चचिया ससुर ने चाकू से गला रेतकर की थी। पुलिस की पूछताछ में चचिया ससुर ने हत्या की बात कबूल कर ली। लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
एसएसपी शिवहरी मीना के मुताबिक निधि राजपूत का पति अखिलेश से मनमुटाव था। अखिलेश एक दुर्घटना में घायल होने के बाद बीमार भी रहता था। इस वजह से पिछले 2 साल से निधि अपने मायके में रहती थी।
इसके पहले ससुराल में रहने के दौरान निधि का चचिया ससुर देवेंद्र राजपूत (40) से प्रेम संबंध बन गए थे। दोनों आपस में मिलते जुलते थे। इसी बीच देवेंद्र को शक हो गया कि निधि के संबंध किसी दूसरे युवक से हो गया है। निधि दूसरे युवक से शादी करने को भी राजी हो गई थी।
विज्ञापन
इसी से उसका प्रेमी चचिया ससुर नाराज हो गया। शुक्रवार रात वह निधि से मिलने के बहाने उसके घर पहुंचा। चाकू और गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया।
चचिया ससुर देवेंद्र अपनी भी जान देना चाहता था। सिजवाहा के पास रेल पटरी के पास ट्रेन के आगे कूदने की फिराक में था तभी पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल भी बरामद कर लिया।