फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lotus blossomed in six municipal bodies in Jhansi, mayor again of BJP

Jhansi News: झांसी में छह नगर निकायों में खिला कमल, महापौर फिर भाजपा का

Sun, 14 May 2023 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Lotus blossomed in six municipal bodies in Jhansi, mayor again of BJP
झांसी। नगर निकाय चुनाव में जिले के 13 निकायों में से भाजपा ने नगर निगम समेत छह में जीत दर्ज की। इनमें चार नगर पालिका और एक नगर पंचायत भाजपा के खाते में गईं। छह सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा जमाया। नगर पंचायत की एक सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। इस चुनाव में सपा व बसपा खाली हाथ रहीं।
विज्ञापन

नगर निगम के महापौर पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्व मंत्री बिहारीलाल आर्य ने कांग्रेस के अरविंद बबलू को शिकस्त दी। इसके अलावा बरुआसागर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की सुशीला ने निर्दलीय लता रानी को मात दी। समथर नगर पालिका में भाजपा के देवेंद्र सिंह कंसाना ने बसपा के कय्यूम खां को हराया। इसके अलावा गुरसराय नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर भाजपा के जयपाल सिंह चौहान ने निर्दलीय नितुल व्यास को हराया। चिरगांव नगर पालिका में भाजपा के संझले राजा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। मऊरानीपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय शशि श्रीवास ने भाजपा-अपना दल गठबंधन के प्रत्याशी हरिश्चंद्र आर्य को मात दी।
विज्ञापन

वहीं, जिले की सात में से पांच नगर पंचायतों के चेयरमैन पद पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत का परचम फहराया। माेंठ नगर पंचायत में निर्दलीय मीरा गुसाईं ने भाजपा की शांति देवी केसरवानी को हराया। कटेरा नगर पंचायत में निर्दलीय धनीराम डबरया ने भाजपा के संतोष कुमार को मात दी। रानीपुर नगर पंचायत में निर्दलीय मीना देवी ने निर्दलीय रामसखी को हराया। एरच नगर पंचायत में निर्दलीय जयचंद्र राजपूत ने निर्दलीय शंकरलाल को हराया। इसके अलावा गरौठा नगर पंचायत में निर्दलीय डा. अरुण कुमार मिश्रा ने भाजपा के गोविंद नारायण को शिकस्त दी। टोड़ी फतेहपुर नगर पंचायत में भाजपा के राजेंद्र ने बसपा प्रत्याशी दीप्ति को मात दी। इसके अलावा कांग्रेस के खाते में एक सीट बड़ागांव नगर पंचायत की गई। यहां कांग्रेस की पुक्खन देवी ने भाजपा की मीरा देवी को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 13 निकायों में से दो सीटों पर बसपा मुख्य मुकाबले में रही, परंतु जीत का स्वाद नहीं चख सकी। जबकि, सपा हर सीट पर मुख्य मुकाबले से बाहर नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed