{"_id":"6262f47d957dff2a565fc70a","slug":"lots-of-chaos-in-rto-office-heaps-of-garbage-jhansi-news-jhs219221029","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ कार्यालय में अव्यवस्था का अंबार, लगे कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ कार्यालय में अव्यवस्था का अंबार, लगे कूड़े के ढेर
विज्ञापन
झांसी। आरटीओ कार्यालय परिसर में अव्यवस्था का अंबार लगा हुआ है। परिसर के अंदर कूड़े के ढेर लगे हैं। यहां आम लोगों के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। कुर्सियां और अनुपयोगी सामान अस्त व्यस्त पड़ा है।
आरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, वाहनों का पंजीकरण करवाने, गाड़ियों की फिटनेस करवाने, वाहनों का टैक्स जमा करने सहित अन्य कामों के लिए प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते हैं। यहां बिजली जाने पर नेट कनेक्टिविटी नहीं होने पर कई बार ऑनलाइन काम भी ठप हो जाते हैं। जिसके चलते दूर दराज से आए आवेदकों को परेशान होना पड़ता है। उधर, कई दिनों से परिसर में बने पुराने शौचालय को तोड़कर नया बनाया जा रहा है, ऐसे में दूसरा वैकल्पिक साधन नहीं होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। साथ ही परिसर के अंदर टूटे शौचालय के पास ही कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है।
कार्यालय आए सुनील, संदीप, मोहित और रोहित ने बताया परिसर में शौचालय की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को दूर जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा महिलाओं को परेशानी होती है।
विज्ञापन
अभी शौचालय का काम निर्माणाधीन है, जल्द ही इसके बनने के बाद लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। - आरआर सोनी, आरटीओ