{"_id":"5ce59d14bdec2207334c413c","slug":"loksabha-election-result-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसका होगा बेड़ा पार, आज खत्म होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसका होगा बेड़ा पार, आज खत्म होगा इंतजार
Thu, 23 May 2019 12:33 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Thu, 23 May 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
bhojla mandi
- फोटो : amarujala
झांसी। लोकसभा चुनाव में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से किस्मत आजमा रहे ग्यारह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बृहस्पतिवार को होगा। संसदीय क्षेत्र की झांसी जिले की तीन विधानसभाओं के वोट भोजला मंडी और ललितपुर की दो विधानसभाओं के मतों की गिनती वहां की अमरपुर नवीन कृषि मंडी में होगी। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसके एक घंटे बाद रुझान आने शुरू हो जाएगा। दोपहर तक स्थिति एकदम स्पष्ट हो जाएगी, जबकि घोषणा वीवीपैट और ईवीएम मशीनों के मिलान के बाद शाम तक होने की संभावना है।
इस लोकसभा चुनाव में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से ग्यारह प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई। भारतीय जनता पार्टी से अनुराग शर्मा, सपा-बसपा गठबंधन से श्यामसुंदर सिंह यादव, कांग्रेस से शिवशरण कुशवाहा, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से लोधी जगत विक्रम सिंह, बुंदेलखंड क्रांति दल से श्रुति अग्रवाल, किसान रक्षा पार्टी से गौरीशंकर बिदुआ, स्वतंत्र जनता पार्टी से दिलशाद अहमद सिद्दीकी, निर्दलीय कल्पना खर्द, राजा खटीक, रामगोपाल और सुनील प्रजापति ने चुनावी रण में हिस्सा लिया। 29 अप्रैल को हुए मतदान में संसदीय क्षेत्र की पांच विधानसभा बबीना, झांसी नगर, मऊरानीपुर, ललितपुर और महरौनी के 20,39,741 वोटरों में से 13,78,278 ने पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के मामले में प्रदेश की अस्सी सीटों में से झांसी चौथे स्थान पर रहा। जनता ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना, इसका फैसला आज होने जा रहा है।
मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। पहले सेवा मतदाता और पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। तकरीबन एक घंटे में पहले चक्र का रुझान आ जाएगा। प्रत्येक चक्र में लगभग बारह मिनट का समय लगेगा। चक्रवार रुझान सामने आते रहेंगे। संभावना है कि लगभग छह घंटे में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। आखिर में हर विधानसभा की पांच-पांच बूथों की ईवीएम और वीवीपैट पर्ची का मिलान होगा।