फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lok sabha result 2019: anurag sharma can win jhansi seat to beat shyam sundar singh

Lok sabha Result 2019: झांसी में भाजपाइयों का जश्न, अनुराग शर्मा तोड़ेंगे उमा भारती का रिकॉर्ड

Thu, 23 May 2019 03:43 PM IST
Mukesh Jha अमर उजाला, झांसी
अमर उजाला, झांसी Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 23 May 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
lok sabha result 2019: anurag sharma can win jhansi seat to beat shyam sundar singh
अनुराग शर्मा - फोटो : social media

सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव के बाद 542 संसदीय सीटों के रुझान आ गए हैं। इस रुझान में झांसी - ललितपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अनुराग शर्मा की जीत पक्की मानी जा रही है। अनुराग 211,145 से ज्यादा वोटों से जीतते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


अनुराग 501880 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं, सपा से श्यामसुंदर सिंह 290735 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर जबकि तीसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी शिवशरण कुशवाहा 50890 के साथ तीसरे पायदान पर बने हुए हैं। 
विज्ञापन


अनुराग शर्मा पहली बार इस संसदीय सीट पर रिकॉर्ड जीत को ओर हैं। इस दौरान वह उमा भारती का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। भाजपाइयों में दौड़ी खुशी की लहर। अन्य पार्टी प्रत्याशियों के चेहरे लटके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच है। इसमें भाजपा आगे नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस मुख्य मुकाबले में दूर - दूर तक नहीं है। झांसी - ललितपुर संसदीय क्षेत्र से 11 प्रत्याशी मैदान में हैं।


उल्लेखनीय है कि 2014 में इस सीट से भाजपा की उमा भारती ने यहां से जीत दर्ज की थी। उन्हें 5,75,889 वोट मिले थे। दूसरे स्थान 3,85,422 वोटों के साथ समाजवादी पार्टी के डा. चंद्रपाल सिंह यादव रहे थे। बसपा की अनुराधा शर्मा (2,13,792) तीसरे और कांग्रेस के तत्कालीन केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन (84,089) चौथे स्थान पर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed