{"_id":"664a2e63ef626ca0d607ba80","slug":"lok-sabha-elections-health-of-manipur-state-arm-force-soldier-deteriorated-in-lalitpur-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ललितपुर में मणिपुर स्टेट आर्म फोर्स के जवान की बिगड़ी तबीयत, लोकसभा मतदान में लगी थी ड्यूटी; झांसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ललितपुर में मणिपुर स्टेट आर्म फोर्स के जवान की बिगड़ी तबीयत, लोकसभा मतदान में लगी थी ड्यूटी; झांसी रेफर
Sun, 19 May 2024 10:35 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 19 May 2024 10:35 PM IST
सार
ललितपुर जिले में पोलिंग बूथ पर सुरक्षा ड्यूटी करने जा रहे जवान की तबीयत खराब हो गई। जवान की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। वह मणिपुर स्टेट आर्म फोर्स के जवान
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
विस्तार
लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए जिले के बार क्षेत्र की एक पोलिंग बूथ पर सुरक्षा ड्यूटी करने जा रहे मणिपुर स्टेट आर्म फोर्स के जवान की हालत रविवार की शाम को बिगड़ गई। जिसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जिले में लोकसभा चुनाव कराने के लिए पैरा मिलेट्री फोर्स आया हुआ है। उक्त पैरा मिलेट्री फोर्स में मणिपुर स्टेट आर्म की पांच कंपनियां शामिल हैं, जिन्हें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पोलिंग बूथों पर तैनात किया गया है। इन्हीं कंपनियों में से एक कंपनी में हॉजमोंग (50) निवासी मणिपुर जवान है। रविवार की शाम को हॉजमोंग कस्बा बार के मिर्चवारा में पोलिंग बूथ पर अन्य मतदान कार्मिकों के साथ वाहन से जा रहे थे। मिर्चवारा पहुंचने पर अन्य मतदान कार्मिक वाहन से उतर गए। जवान हॉजमोंग वाहन से नहीं उतरे तो साथी मतदान कार्मिक वाहन में पहुंचे।
विज्ञापन
यहां देखा कि जवान अपनी सीट पर बेहोश पड़ा था। साथी कार्मिकों ने इसकी सूचना सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को दी। इसके बाद जवान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार ले जाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। सुरक्षा जवान को एंबुलेंस के द्वारा पुलिस ग्रीन कोड़ में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि जवान को मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया गया है। सुगर के मरीज हैं, बीपी कम था। अगर मेडिकल कॉलेज में हालत में सुधार नहीं हुआ तो जवान को लखनऊ या दिल्ली में एयर लिफ्ट करके भेजा जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उसका पूरा इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन