{"_id":"62d33acc63019d12d52d928a","slug":"lok-sabha-election-begins-with-bundelkhand-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bundelkhand Expressway : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की शुरुआत के साथ हुआ लोकसभा चुनाव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundelkhand Expressway : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की शुरुआत के साथ हुआ लोकसभा चुनाव का आगाज
Sun, 17 Jul 2022 03:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
आदर्श त्रिपाठी, उरई
आदर्श त्रिपाठी, उरई
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 17 Jul 2022 03:55 AM IST
सार
प्रधानमंत्री के 40 मिनट के संबोधन का करीब 35 मिनट का हिस्सा विकास और युवाओं पर केंद्रित रहा।
विज्ञापन
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दो साल बाद होने वाले लोकसभा चुनाव का आगाज बुंदेलखंड एक्सप्रेस का शुभारंभ करने आए पीएम मोदी ने जालौन के कैथेरी से कर दिया। प्रधानमंत्री के 40 मिनट के संबोधन का करीब 35 मिनट का हिस्सा विकास और युवाओं पर केंद्रित रहा।
विज्ञापन
उन्होंने विकास को सामाजिक न्याय और इरादा-मर्यादा के सिद्धांत से जोड़ कर नई परिभाषा दी। साथ ही इस बात का भी इशारा किया कि अगला चुनाव युवाओं के सहारे विकास के ही मुद्दे पर लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री से पूर्व मंच पर मौजूद वक्ताओं ने अपने संबोधन में इस बात का संकेत कर दिया था कि 2024 के चुनाव का आगाज बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की शुरुआत से हो रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और डिफेंस कॉरिडोर के नाम पर भाजपा ने बुंदेलखंड को फिर से फतह करने की तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन
बुंदेलखंड की चारों लोकसभा सीटें भाजपा के पास 2014 से हैं, फिर भी 2024 को लेकर भाजपा कोताही नहीं बरतना चाहती है। बुंदेलखंड की सभी चार लोकसभा सीटों बांदा-चित्रकूट, हमीरपुर-महोबा, जालौन और झांसी-ललितपुर में आने वाले सात जिलों में 19 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें से 16 सीटों पर 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की है।