फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Loco shed lady technician dies due to sari getting stuck in compressor machine

कंप्रेशर मशीन में साड़ी फंसने से लोको शेड महिला टेक्नीशियन की मौत

Sat, 02 Oct 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Loco shed lady technician dies due to sari getting stuck in compressor machine
झांसी। शुक्रवार की दोपहर रेलवे के डीजल लोको शेड में एक महिला कर्मचारी काम के दौरान कंप्रेशर मशीन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की वजह से तकरीबन एक घंटे तक कारखाने में काम बाधित रहा।
विज्ञापन

खातीबाबा निवासी एलआईसी एजेंट मनोहर सिंह की पत्नी सुशीला (55) रेलवे के डीजल लोको शेड में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थीं। शुक्रवार को वह रोजाना की तरह कारखाने में अपना काम कर रही थीं। इसी दौरान दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे कोच के एक पहिये की जांच के लिए वह कारखाने में लगी कंप्रेशर मशीन के पास पहुंचीं। इसी बीच उनकी साड़ी मशीन में फंस गई, इससे पहले कि वह संभल पातीं या आसपास मौजूद अन्य कर्मचारी उनकी मदद को पहुंच पाते, वह मशीन की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना होते ही लोकोशेड में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम महिला को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

महिला कर्मचारी की मौत की खबर से कारखाने में कार्यरत अन्य कर्मचारियों में रोष फैल गया। काम छोड़ सभी कर्मचारी मौके पर इकट्ठा हो गए। इससे कारखाने का कामकाज भी तकरीबन एक घंटे तक ठप बना रहा। बाद में मौके पर पहुंची प्रेमनगर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed