फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Locks remained hanging in Arogya temples, patients returned empty handed

Jhansi News: आरोग्य मंदिरों में लटके रहे ताले, बैरंग लौटे मरीज

Tue, 24 Sep 2024 02:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Locks remained hanging in Arogya temples, patients returned empty handed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिलावन (ललितपुर)। गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्रों का उच्चीकरण कर आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए गए हैं। लेकिन, सोमवार को तीन केंद्रों पर ताला लटका मिला। मरीज निराश होकर घर लौट गए।
विकास खंड महरौनी में 11 उप स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाया गया है। सोमवार को छपरट पंचायत के गगनियों गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर सुबह नौ बजे ताला लटका मिला। ग्रामीणों ने बताया कि आरोग्य मंदिर का ताला खुलता ही नहीं है। दवा के लिए मजबूरन सीएचसी महरौनी जाना पड़ता है।
विज्ञापन

सुबह 9.45 बजे भैरा गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर भी ताला लटका हुआ था। आसपास के लोगों ने बताया कि कभी कभी यह खुलता है। अपराह्न 11 बजे पड़वा गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर देखा तो मुख्य गेट का ताला तो खुला था पर अंदर ताला लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
वाक्सः-
आरोग्य मंदिर में यह मिलती है सुविधा : यहां सामान्य टेस्ट के साथ डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों की शुरुआती जांच की सुविधा है। साथ ही ओपीडी एवं टेली मेडिसिन द्वारा डॉक्टर से परामर्श के अलावा गर्भावस्था एवं शिशु जन्म देखभाल, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल, बाल स्वास्थ्य एवं किशोरावस्था स्वास्थ्य देखभाल, परिवार नियोजन, गर्भ निरोधक सेवाएं एवं अन्य प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल, संचारी रोगों का प्रबंधन, गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग आदि सेवाएं दी जाती हैं। इन केंद्रों पर पर्याप्त दवाएं, स्वास्थ्यकर्मी, जांच की व्यवस्था और बुनियादी स्वास्थ्य संरचना का इंतजाम किया गया है। बाकायदा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

000
वर्जन
इन सभी का वेतन पहले से रुका हुआ है। इसके बाद भी आरोग्य मंदिर के संचालन में कोताही बरती जा रही है तो सबसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। डॉ. सिद्धार्थ जैन, चिकित्साधीक्षक, सीएचसी, महरौनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article