{"_id":"6095a9e38ebc3e7b51187718","slug":"lockdown-violation-247-challan-jhansi-news-jhs1945503198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू तोड़ने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू तोड़ने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना कर्फ्यू के दौरान सड़कों पर बेवजह घूमने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसते हुए करीब ढाई सौ चालान काटे। एक साथ शहर के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाते हुए पुलिस ने 1.24 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। वहीं, कोतवाली पुलिस ने मानिक चौक में दुकान में भीड़ लगाने के आरोप में 22 के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
कोरोना कर्फ्यू की धज्जियां उड़ाई जाने की खबरें सामने आने के बाद शुक्रवार को पुलिस एक्शन में आ गई। सुबह ही एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी की अगुवाई में सभी थानों से पुलिस बल सड़कों पर उतर आया। कल की तरह आज भी विभिन्न इलाकों में लोग मौज के लिए गाड़ियों से फर्राटे भर रहे थे। पुलिस ने कई जगह बेरकेडिंग करके पूछताछ शुरू कर दी। इलाइट चौराहे के आसपास भी अभियान चलाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई। इसके अलावा सीओ मऊरानीपुर, टहरौली, मोंठ एवं गरौठा इलाके में भी अभियान चलाया गया। कोतवाली पुलिस ने मानिक चौक के आसपास बिना अनुमति खुली दुकानों को बंद कराया। इस दौरान कई दुकानों में काफी भीड़ जमा थी। इन दुकानदारों एवं यहां मौजूद ग्राहकों के खिलाफ पुलिस ने महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली पुलिस ने कुल 28 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के मुताबिक बिना मास्क लगाए बाहर घूमने वाले 206 लोगों से कुल 71200 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसी तरह कुल कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 41 वाहन चालाकों का भी चलान हुआ। इनसे कुल 53,300 रुपये जुर्माना वसूला गया। एसपी सिटी के मुताबिक शहर में माइक्रो एवं माइक्रो कंटेनमेंट जोन तय किए गए हैं। कर्फ्यू तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।