फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Little rain in the open municipal polls

जरा सी बारिश में खुली नगर निगम की पोल

Tue, 21 Jun 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
 Little rain in the open municipal polls
kchra, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
झांसी। सोमवार को हुई चंद मिनटों की बारिश ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था व मानसून से निपटने की तैयारियों की पोल खोल दी। इस थोड़ी सी बारिश में ही नालियां उफना गईं और सड़क किनारे पड़ा कचरा सड़कों पर बहने लगा। 
विज्ञापन


नगर निगम ने मानसून के आने से पूर्व ही नालों की सफाई कराने का काम शुरू कर दिया था। महानगर में स्थित 42 बड़े व 164 छोटे नालों की सफाई के लिए नाला गैंग बनाकर 100 कर्मियों को काम पर लगा दिया था। नगर निगम अधिकांश नालों व नालियों की सफाई किए जाने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


मगर उसके दावों की हवा सोमवार को चंद मिनटों तक हुई बारिश ने खोल दी। नंदनपुरा की गली नंबर 3 व 4 में नालियां उफना गईं और गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। देखते ही देखते नालियों ने भयंकर रूप ले लिया और नंदनपुरा से खातीबाबा जाने वाले मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। पैदल चलने वालों का या तो निकलना दूभर था, साथ ही वाहन चालकों को भी बच-बच कर निकलना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क किनारे जमा कचरा पानी के साथ बहने लगा था। चंद मिनटों की बारिश में यदि यह हाल हुआ है तो आने वाले मानसून से क्षेत्रवासी कैसे निपटेंगे? इस ओर नगर निगम का ध्यान नहीं जाता है। 


‘नगर निगम अपने काम को सही ढंग से अंजाम दे रहा है। कुछ स्थान ऐसे हैं जहां सतह निचली होने के कारण पानी का बहाव सड़कों पर आ जाता है। ऐसे में उस क्षेत्र की नालियों को एक बार फिर साफ कराया जाएगा। साथ ही वहां पड़े कचरे को भी हटवाया जाएगा।’
- रोहन सिंह, अपर नगर आयुक्त- नगर निगम, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed