फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Liquor filled tanks and drums coming out of the fields, hand pumps are also spewing liquor

खेतों से निकल रहीं शराब भरी टंकियां और ड्रम, हैंडपंप भी उगल रहे दारू

Wed, 02 Feb 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Liquor filled tanks and drums coming out of the fields, hand pumps are also spewing liquor
झांसी। चुनाव में कच्ची शराब खपाने के लिए यह धंधा इस कदर फैल रहा है कि ग्रामीण क्षेत्र के अलावा महानगर में भी कई गलियों और चौराहों के आसपास कच्ची शराब की खुलेआम बिक्री की जा रही है। झांसी, ललितपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के कई गांवों में शराब का जखीरा जमा है। पुलिस को कबूतरा डेरों के आसपास खेतों में गढ़े शराब के ड्रम और पानी की टंकियों में शराब मिल रही है। इन पर आसपास लगे हैंडपंप भी शराब उगल रहे।
विज्ञापन

झांसी, ललितपुर और ग्रामीण क्षेत्र में सौ से अधिक स्थानों पर पुलिस ने छापे मारे और शक होने पर हैंडपंप चलाए तो उसमें पानी के स्थान पर शराब निकली। इस पर उसे जेसीबी मंगाकर जमीन के अंदर से खोदकर टंकी और ड्रम निकाले गए। इसके अलावा पुलिस और आबकारी टीम ने दबिश देकर जंगलों व सुनसान इलाकों में जेसीबी से खुदाई कराकर शराब का जखीरा बरामद किया। चुनाव के दौरान ही पुलिस ने करीब पांच सौ ज्यादा स्थानों पर छापा माराकर दस हजार लीटर शराब बरामद की है। इसके अलावा हजारों लीटर लहन भी जेसीबी से नष्ट कराई गई है।
विज्ञापन

छापे के दौरान 100 से अधिक महिलाएं और पुरुष पकड़े गए हैं। खास बात यह है कि इस धंधे में सबसे ज्यादा महिलाएं ही जुड़ी हैं। छापे के दौरान भी कबूतरा डेरों से पुरुष तो भाग जाते हैं लेकिन महिलाएं मोर्चा संभाल लेती हैं। बीते दिनों बरुआसागर, टहरौली, मोंठ, पूंछ, समथर, चिरगांव, गरौठा, गुरसराय, मऊरानीपुर, खिलारा, भंडरा, टोड़ीफतेहपुर, बेरवई, रानीपुर, बंगरा, कटेरा, एरच समेत सैकड़ों गांवों में कच्ची शराब बनाने का धंधा फल फूल रहा है। पुलिस अब तक झांसी, ललितपुर दोनों जनपदों में कच्ची शराब की बिक्री के कई मामले दर्ज कर चुकी है। इसके साथ ही 200 से ज्यादा लोगों को जेल भेजा जा चुका है। यहां शराब उगलते हैंडपंप मिल चुके हैं। खेतों में गढ़े ड्रम पुलिस ने जब्त किए। चुनाव के मद्देनजर सिटी और देहात क्षेत्र की अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों की लगातार चेकिंग की जा रही है। चुनाव के मद्देनजर सिटी और देहात क्षेत्र में शराब की दुकानों पर चेकिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-1
हैंडपंप से निकली थी शराब, पुलिस ने जेसीबी से उखाड़ा
टहरौली के एक कबूतरा डेरे में थाना प्रभारी डॉ. आशीष मिश्रा ने पिछले दिनोँ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया था। इन्होंने जमीन में ड्रम गाढ़कर उसके ऊपर हैंडपंप लगा दिया था। जिससे माफिया शराब की बिक्री कर रहे थे। हैंडपंप बड़ी सफाई से फिट किया गया था। जिससे लोगों को लगे कि ये हैंडपंप पानी के लिए लगाया गया है। इसके लिए पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर उसको उखाड़ा था।
केस- 2
बड़ी टंकियों में हैंडपंप लगाकर शराब की बिक्री कर रहे थे
पुलिस टीम ने सीपरी बाजार के पाडरी गांव में दबिश दी थी। जिसमें मौके पर जमीन में बड़ी टंकियों में हैंडपंप लगाकर शराब की बिक्री की जा रही थी। झांसी के आबकारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह ने अवैध शराब की भट्टियों को नष्ट कर दस हजार लीटर लहन नष्ट किया था।
केस- 3
शराब भरने के लिए जमीन के अंदर बनाई थी टंकी
पुलिस ने 19 जनवरी 2022 को ललितपुर के ग्राम घटवारा स्थित कबूतरा डेरे में दबिश दी। जिसमें जमीन में बनी टंकियों में हैंडपंप से शराब की बिक्री की जा रही थी। मौके से पुलिस ने 700 लीटर कच्ची शराब बरामद की और हजारों लीटर लहन भी नष्ट किया था। यहां इतनी सफाई से जमीन के भीतर टंकी बनाई गई थीं। जिसको पुलिस भी एक बार में नहीं समझ पाई।
केस- 4
पुलिस ने पानी पीने के लिए हैंडपंप चलाया तो निकली शराब
तालबेहट क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार के निर्देशन में कबूतरा डेरे पर छापा मारा गया था। जिसमें कुछ पुलिस कर्मियों को जब प्यास लगी तो उन्होंने हैंडपंप को पानी पीने के लिए चलाया तो पानी की जगह शराब निकली। मौके से 100 लीटर अवैध शराब जब्त की गई थी और पांच हजार लीटर लहन नष्ट किया गया था।
कबूतरा डेरों से ड्रम निकाले जा रहे
झांसी और ललितपुर में पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा दोनों जनपद में करीब वित्तीय वर्ष में एक हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही सैकड़ों लीटर शराब भी जब्त की गई है। ललितपुर के मऊमाफी, चीरा, घटवार, पाली के राजौरा, अरावनी, तालबेहट के गनेशपुरा और टकटकी समेत देहात क्षेत्र के बीस से अधिक गांवों में शराब की बिक्री होती है, विभाग द्वारा इनको रोक लगाने के तमाम इंतजाम किए जाते हैं। लगातार दबिश दी जाती है, माफियाआें को पकड़ा जाता है लेकिन इसके बाद भी इनके हौसले बुलंद हैं। आबकारी विभाग द्वारा लगातार कबूतरा डेरों से ड्रम निकाले जा रहे हैं।

शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिदिन कबूतरा डेरों पर छापा मारकर नकली शराब बेचने वालों पर रोक लगाई जा रही है। - प्रमोद कुमार गोयल, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed