{"_id":"6a2dbd6161309aca330faeb5","slug":"link-expressway-over-200-farmers-have-handed-over-their-land-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-8187-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंक एक्सप्रेस-वे : 200 से अधिक किसानों ने दी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंक एक्सप्रेस-वे : 200 से अधिक किसानों ने दी जमीन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य मोंठ तहसील क्षेत्र में तेजी से जारी है। उप निबंधक कार्यालय में अब तक 200 से अधिक किसानों ने अपनी भूमि के बैनामे कर दिए हैं।
तहसीलदार मोंठ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मोंठ तहसील के तहत आने वाले 19 गांवों के दो हजार किसानों से 480 हेक्टेयर भूमि का बैनामा कराया जाना है। अब तक ग्राम मड़गुवां, मोड़कला, पुरा चिरगांव, बरहटा, वरल, विठरी, नरी, देवरा और निवी सहित विभिन्न गांवों के किसानों से 17 हेक्टेयर से अधिक भूमि के बैनामे हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार मानवेंद्र सिंह, राजस्व लेखपालों व कानूनगो की संयुक्त टीम प्रभावित गांवों में लगातार भ्रमण कर किसानों से संपर्क कर रही है व उन्हें भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया की जानकारी दे रही है। किसानों की सहमति के आधार पर उप निबंधक कार्यालय में बैनामे कराए जा रहे हैं। बुजुर्ग किसानों को सम्मानपूर्वक कार्यालय तक लाने व वापस पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।