{"_id":"674b79147bc9d390170927a7","slug":"like-a-bus-tickets-will-be-made-in-the-train-itself-no-need-to-go-to-the-counter-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-444453-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बस की तरह ट्रेन में ही बन जाएगा टिकट, काउंटर पर जाने की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बस की तरह ट्रेन में ही बन जाएगा टिकट, काउंटर पर जाने की जरूरत नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। आने वाले दिनों में अनारक्षित टिकट के लिए काउंटर पर नहीं जाना होगा, बल्कि टिकट ट्रेन के भीतर ही बन जाएगा। इसके लिए झांसी रेल मंडल को 47 मोबाइल यूटीएस मशीन मिलने जा रही हैं। इन मशीनों के माध्यम से कुंभ मेला परिसर में भी ट्रेनों के अनारक्षित टिकट बनाए जाएंगे। बसों की तरह अब रेलवे का टिकट चेकिंग स्टाफ ट्रेन के भीतर ही यात्रियों को टिकट उपलब्ध करा सकेगा। इसके लिए चेकिंग स्टाफ को मोबाइल यूटीएस मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। इन मशीनों की वजह से लोगों को टिकट के लिए लंबी-लंबी कतारों में नहीं लगना होगा। इतना ही नहीं, रेलवे द्वारा इन मशीनों के जरिये ऐसे आयोजनों में भी टिकट बनाए जाएंगे, जिनमें बाहरी लोगों को जमावड़ा होता है। कुंभ मेला परिसर में इन मशीनों के जरिये टिकिट बनाए जाएंगे। चित्रकूट में लगने वाले मेले में भी इन मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। इस तरह के सभी आयोजनों में रेलवे का स्टाफ इन मशीनों के जरिये टिकट बनाएगा। रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इन मशीनों के जरिये रेलवे के टिकट काउंटरों पर भीड़ का दबाव कम होगा। यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी। रेल मंडल को जल्द 47 मशीनें मिल जाएंगी।