फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Light problem

बिजली ने 50 हजार से अधिक आबादी को रात भर जगाया

Tue, 07 Jul 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Light problem
बिजली - फोटो : ?????
झांसी। उमस भरी गर्मी के बीच सूतीमिल सबस्टेशन की हाईटेंशन लाइन में आए फाल्ट के कारण 50 हजार आबादी को रविवार की रात जागकर काटना पड़ी। बिजली आने के इंतजार में लोग या तो करवटें बदलते रहे या छत, गली, और सड़क पर टहलने को मजबूर रहे। गर्मी की बेचैनी और मच्छरों ने उनके कष्ट को दोगुना बना दिया। पिछले पंद्रह दिन में उक्त सबस्टेशन से जुड़े लोग यह दंश कई बार झेल चुके हैं।
विज्ञापन

रविवार की रात एक बजे बड़ागांव के दुनारा ट्रांसमिशन सबस्टेशन से सूतीमिल सबस्टेशन आने वाली हाईटेंशन लाइन का केबल बक्सा उनाव गेट रेलवे क्रासिंग के निकट बर्स्ट हो गया। कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग की। फॉल्ट का पता तीन बजे लग सका। केबल बक्से को दुरुस्त करने का काम सुबह 4.22 बजे पूरा हो सका। इसके बाद ही आपूर्ति को सामान्य बनाया जा सका। इस बीच एक घंटे तक उनाव गेट सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की भी बिजली को बंद रखनी पड़ी। वहीं, बिजली न आने के कारण 50 हजार से अधिक आबादी के लिए उमस भरी गर्मी में एक- एक पल काटना मुश्किल हो गया। दोपहर में भी उसी स्थान पर चले मेंटेनेंस कार्य के कारण डेढ़ घंटे तक सूतीमिल और उनावगेट सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की बिजली को बंद रखा गया।
विज्ञापन

- रात में फाल्ट आने के कारण उसे सुधारने में वक्त लग गया। लाइन में फाल्ट न आए इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है। ज्यादा देर रात बिजली न बंद रखनी पड़े, इसके लिए विकल्प भी तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश वार्ष्णेय, अधीक्षण अभियंता (महानगर)।
इन क्षेत्रों के लोग रहे परेशान
सूती मिल, उनाव गेट सब स्टेशन से अयोध्या पुरी, अंदर-बाहर उनाव गेट, पंचवटी, शीतल कॉलोनी, थापक बाग, अलीगोल, नाले का बाग, आईटीआई सिद्धेश्वर नगर, नया गांव, महेंद्रपुरी कॉलोनी, पाल कॉलोनी, भांडेरी गेट, मेवातीपुरा, पठौरिया, ग्वालियर रोड क्रासिंग, फ्रेंड्स कॉलोनी, ऋतुविहार कॉलोनी, अंबावाय, करारी, कांशीराम कॉलोनी व उनाव बालाजी मार्ग पर स्थित 34 गांव के लोग परेशान रहे।
सूती मिल हाईटेंशन लाइन दे रही झटके पर झटके
झांसी। ओवरलोडिंग के निजात दिलाने के लिए सूती मिल से दुनारा के बीच तीन करोड़ खर्च कर बनाई गई नई हाईटेंशन लाइन झटके पर झटके दे रही है। इसका लोगों को कोई फायदा नहीं मिल रहा। इस लाइन पर आए दिन फाल्ट से कई इलाकों की बिजली गुल हो जाती है। पिछले 15 दिन के भीतर ही कई फाल्ट हो गए। अब बारिश में दिक्कत और बढ़ना तय है।

पांच साल पहले तक हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन से सीपरी बाजार, सूती मिल और पंचवटी सबस्टेशन एक ही हाईटेंशन लाइन से जुड़े हुए थे। इससे तीनों सबस्टेशन ओवरलोड हो जाते थे और लाइन ट्रिप कर जाती थी। इससे निजात के लिए बिजली विभाग ने दो साल पहले सूती मिल और पंचवटी सब स्टेशन को बड़ागांव के दुनारा स्थित 220 केवी ट्रांसमिशन सबस्टेशन से जोड़ दिया था। तीन करोड़ रुपये के खर्चे से इस योजना को इटावा की अमित इंजीनियरिंग ने तैयार किया था। शुरुआत से ही यह लाइन परेशान कर रही है। कुछ दिनों में ही खंभे तिरछे होने लगे और इनके बीच खींचे गए तारों में स्पान (खिंचाव) न होने के कारण वे झूलने लगे। दोबारा मेंटेनेंस कर उनको दुरुस्त किया गया। सबसे ज्यादा अंडर ग्राउंड केबल में फाल्ट आ रहे हैं, जो आज तक बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed