{"_id":"62cc7f30bf5f0d16f25b32b3","slug":"light-and-sound-show-started-at-a-cost-of-twenty-crores-in-five-months-jhansi-news-jhs2246192155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस करोड़ की लागत से शुरू हुआ लाइट एंड साउंड शो पांच माह में ही धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस करोड़ की लागत से शुरू हुआ लाइट एंड साउंड शो पांच माह में ही धड़ाम
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई के किले में बीस करोड़ की लागत से शुरू किया गया लाइट एंड साउंड शो पांच महीने में ही जवाब दे गया है। उपकरणों में कुछ खराबी आने के कारण पिछले चार दिनों से शो बंद है। दूर दराज से शो देखने के लिए आने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। अफसरों का कहना है कि जिस कंपनी का सर्वर लगा हुआ है उसके इंजीनियरों को बुलाया गया है।
पर्यटन को बढ़वा देने के लिए झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2008 में किले के भीतर लाइट एंड साउंड शो को शुरू किया था। शो में महारानी लक्ष्मीबाई की गौरव गाथा के साथ ही सन् 1857 की दास्तां को अभिनेता ओमपुरी एवं अभिनेत्री सुष्मिता सेन की आवाज में दर्शाया जाता था। शो को आधुनिक और डिजिटल बनाने की योजना को तैयार किया गया था। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए स्मार्ट सिटी मिशन के तहत मार्च 2022 में डिजिटल लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ किया गया था। आधुनिक और डिजिटल शो सैलानियों को खूब भाया। जिसके चलते रोजाना तकरीबन साठ से सत्तर सैलानी शो को देखने के लिए आते हैं। शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या सौ के पार हो जाती है। लेकिन तीन दिन पहले शो के सर्वर में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण शो के संचालन को रोक दिया गया है। जिससे लाइट एंड साउंड शो को देखने के लिए आने वाले सैलानियों को मायूस होकर लौटना पड़ा है।
लाइट एंड साउंड शो के प्रोजेक्ट हैड गुरप्रीत ने बताया कि सर्वर में खराबी आने के कारण शो का संचालन बंद कर दिया गया है। एचपी कंपनी के नुमाइंदों को सूचना दी गई है। जल्द ही सर्वर को ठीक कर शो का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह है टिकट दर
लाइट एंड साउंड शो के लिए सैलानियों को शनिवार और रविवार को 250 रुपये, जबकि अन्य दिनों में 150 रुपये अदा करना पड़ते हैं।