फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Life imprisonment for two brothers who committed brutal murder with an axe

Jhansi: कुल्हाड़ी से नृशंस हत्या करने वाले सगे भाइयों को उम्रकैद, दस साल पुराने मामले में कोर्ट का फैसला

Wed, 06 May 2026 02:58 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 02:58 AM IST
सार

जमीन के विवाद में 10 साल पहले एरच थाने के गोकुल गांव में कुल्हाड़ी से पड़ोसी की नृशंस हत्या करने वाले दो सगे भाइयों को एडीजे गरौठा शिवकुमार तिवारी ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

विज्ञापन
Life imprisonment for two brothers who committed brutal murder with an axe
कोर्ट का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जमीन के विवाद में 10 साल पहले एरच थाने के गोकुल गांव में कुल्हाड़ी से पड़ोसी की नृशंस हत्या करने वाले दो सगे भाइयों को एडीजे गरौठा शिवकुमार तिवारी ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उन पर 14-14 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन


जमीन को लेकर हुआ था विवाद
अभियोजन पक्ष के मुताबिक गोकुल गांव के भूरे पाल और उसका चचेरा भाई कल्लू पाल अपने खेत पर बाड़ लगा रहे थे। एक नवंबर 2016 को पड़ोस में रहने वाले राकेश पाल और उसके भाई शिवपाल कुल्हाड़ी लेकर आए। जमीन के विवाद में दोनों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर दोनों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया था। कुल्हाड़ी का एक वार भूरे की गर्दन पर किया था। इसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। साथ ही चचेरा भाई कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

मृतक के पिता बुद्धू सिंह की तहरीर पर एरच पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया था। न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया था। साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। हालांकि, बाद में दोनों को जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय ने सुनाई सजा
मंगलवार को गरौठा एडीजे की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कहा कि दोनों भाइयों को फंसाया जा रहा है। वे घटना स्थल पर थे ही नहीं, लेकिन एडीजीसी पुष्पेंद्र राजपूत ने तर्क दिया कि मामला बेहद संगीन है। दोनों सगे भाइयों ने कुल्हाड़ी से भूरे पाल की हत्या की थी व कल्लू गंभीर रूप से घायल हुआ था। उन्हें राहत नहीं दी जानी चाहिए। इस आधार पर न्यायालय ने दोनों सगे भाइयों राकेश और शिवपाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed