फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Licenses of 81 agricultural committees running on paper for sixty two years canceled

Jhansi News: बासठ साल से कागजों में चल रहीं 81 कृषि समितियां के लाइसेंस रद्द

Tue, 29 Aug 2023 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Licenses of 81 agricultural committees running on paper for sixty two years canceled
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। किसानों के फायदे के लिए बनी 81 कृषि समितियां सिर्फ कागजों में चल रही हैं। इनमें 20 से अधिक सहकारी समितियां करीब 62 साल पुरानी हैं। शासन के निर्देश पर जांच कराने में इनका कोई कामकाज सामने नहीं आया। कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद भी इन समितियों ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके चलते इन सभी के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए।
झांसी में किसानों की मदद को कृषि समितियां गठित हुईं। सामूहिक खेती को बढ़ावा देने की खातिर इन समितियों को खेती योग्य जमीनें दी गईं लेकिन, कुछ वर्ष बाद इन समितियों ने खेती करना बंद कर दिया। खेती की जमीन को लेकर विवाद छिड़ गया। प्रदेश भर से ऐसी शिकायतें मिलने पर सरकार ने जांच कराई। झांसी मंडल में कराई गई जांच में सामने आया कि 81 कृषि समितियां पंजीकरण कराने के कुछ समय बाद से ही गायब हो गईं। तमाम समितियों ने शुरूआत में कुछ समय काम किया लेकिन, बाद में उनका काम ठप पड़ गया। पिछले करीब छह दशक से विश्वरूप संयुक्त समिति, हरिजन संयुक्त सहकारी, विरगुवां संयुक्त समिति, आदर्श संयुक्त समिति, रामपुरा सहकारी समिति, अशोक सहकारी समिति, सुभाष समिति, प्रगतिशील किसान समिति समेत अन्य समितियां कोई काम नहीं कर रही थीं। डीआर उदयभानु के मुताबिक इन सभी के निबंधन निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन



झांसी में 32 कृषि सहकारी समितियों पर गिरी गाज
संयुक्त निबंधक उदयभानु के मुताबिक जांच के दौरान झांसी में कुल 32 कृषि सहकारी समितियां पाई गईं। यह सभी सिर्फ कागजों में मौजूद थीं। जांच में गड़बड़ी मिलने पर इनके निबंधन निरस्त कर दिए गए। इसी तरह जालौन में 18 एवं ललितपुर में 31 समितियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed