फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Letter written in blood to the Prime Minister for a Bundelkhand state.

Jhansi News: बुंदेलखंड राज्य के लिए प्रधानमंत्री को खून से लिखा पत्र

Fri, 18 Sep 2026 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Letter written in blood to the Prime Minister for a Bundelkhand state.
2.
बबीना। बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने आंदोलन तेज किया है। मोर्चा अध्यक्ष भानु सहाय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री और जनप्रतिनिधियों को खून से पत्र लिखे गए। बबीना से बैदौरा तक मशाल जुलूस निकाला गया और गांवों में जनसंपर्क हुआ। भानु सहाय ने कहा कि 12 वर्ष पहले बुंदेलखंड राज्य का वादा पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन

इसी कारण ‘तुम्हें प्रभु राम कौ कौल’ अभियान शुरू किया गया है। 21 अक्तूबर से झांसी के गांधी उद्यान में अनशन और सत्याग्रह होगा। अभियान का लक्ष्य बुंदेलखंड की समस्याओं पर जनसमर्थन जुटाना है। आगामी चुनावों में सत्ताधारी दल के प्रत्याशियों के खिलाफ मतदान की अपील भी होगी। मोर्चा की प्रमुख मांगों में मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पद भरना और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को सरकारी सहायता प्राप्त बनाना शामिल है। ई20 ईंधन पर रोक तथा केन-बेतवा परियोजना प्रभावितों को मुआवजा देने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन

2.

2.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed