फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Letter sent to DG for admission to vacant MBBS seats

Jhansi News: एमबीबीएस की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए डीजी को भेजा पत्र

Tue, 03 Feb 2026 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Letter sent to DG for admission to vacant MBBS seats
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने फर्जी प्रमाणपत्र के जरिये एमबीबीएस में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्रा का प्रवेश निरस्त करने की रिपोर्ट चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक (डीजी) को भेज दी है। इससे रिक्त हुई सीटों पर प्रतीक्षारत विद्यार्थियों का प्रवेश लेने के लिए भी कहा गया है ताकि सभी सीटें भरी जा सकें।
मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2025 में एमबीबीएस की 150 सीटों पर प्रवेश हुए थे। दाखिला लेने वाले कुछ छात्र-छात्राओं के प्रमाणपत्रों पर प्रवेश कमेटी को संदेह हुआ। इस पर आगरा के गौतम नगर टेढ़ी बगिया निवासी लक्ष्य के दिव्यांग प्रमाणपत्र और प्रयागराज के तिगनौटा डंडी नैनी की छात्रा शाम्भवी आर्या के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित कोटे से लाभ लेने की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में दोनों के प्रमाणपत्र फर्जी साबित हुए।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने दोनों के प्रवेश को निरस्त कर दिया। यही नहीं, शेष 148 छात्र-छात्राओं के प्रमाणपत्रों की जांच के आदेश भी दिए। सीएमएस डॉ. सचिन माहुर का कहना है कि चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक से फर्जी प्रमाणपत्र के जरिये प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्रा पर विधिक कार्रवाई करने के संबंध में दिशा-निर्देश मांगा गया है। चूंकि रिक्त दोनों सीटों पर प्रवेश उनके आदेश पर ही होंगे। इसलिए प्रतीक्षारत विद्यार्थियों की काउंसिलिंग कराकर प्रवेश देने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed