{"_id":"6227add239398f2d6a7d366d","slug":"let-us-underline-the-important-date-year-and-name-jhansi-news-jhs216376350","type":"story","status":"publish","title_hn":"महत्वपूर्ण तिथि, वर्ष और नाम को अंडरलाइन करते चलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महत्वपूर्ण तिथि, वर्ष और नाम को अंडरलाइन करते चलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। इतिहास का नाम कठिन विषयों की सूची में शामिल है क्योंकि बच्चों को इसे याद करने और समझने का सही तरीका नहीं पता। सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की इतिहास की प्रवक्ता आसमा खान ने इतिहास विषय को याद करने और प्रश्नपत्र को हल करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं। उन्होंने बताया कि महत्वपूर्ण तिथि, वर्ष और नाम को अंडरलाइन करते चलें।
बोर्ड परीक्षा का समय नजदीक है और विद्यार्थियों के मन में हर विषय की तैयारी को लेकर ढेर सारे प्रश्न उमड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सबसे पहले विद्यार्थी पाठ्यक्रम के अनुसार हर पाठ को पढ़ते जाएं। महत्वपूर्ण घटना, महत्वपूर्ण नाम, तिथि को अंडरलाइन करते जाएं। विद्यार्थियों को चाहिए कि दूसरों को दिए हुए नोट्स से नहीं बल्कि खुद के नोट्स बनाकर पढ़ें।
पुराने प्रश्नपत्रोें को हल करें, लिखने का प्रयास करें क्योंकि समय कम बचा है। एक सबसे महत्वपूर्ण यह बिंदु यह है कि बच्चे प्रश्नपत्र को हल करते समय लंबे-लंबे पैराग्राफ न लिखते हुए छोटे-छोटे पैराग्राफ में लिखें। विद्यार्थियों का 30 प्रतिशत सिलेबस कम हो गया है, बचे 70 प्रतिशत सिलेबस को ही विद्यार्थियों को तैयार करना है। परीक्षा की तैयारी में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डीआईओएस कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम में फोन करके शिक्षकों से टिप्स ले सकते हैं।