{"_id":"69e5406973b24d1df206c174","slug":"let-alone-getting-a-seat-even-boarding-the-coach-proved-difficult-jhansi-news-c-11-jhs1019-779675-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सीट मिलना तो दूर कोच में चढ़ना भी रहा मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सीट मिलना तो दूर कोच में चढ़ना भी रहा मुश्किल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। ट्रेनों में भीड़ का आलम यह है कि सीट मिलना तो दूर कोच में चढ़ने तक की जगह नहीं मिल रही है। झांसी से गुजरने वाली ट्रेनों में सबसे बुरा हाल ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस का है। रविवार को दोपहर में इस ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सामान्य कोच में गेट से चढ़ने की जगह नहीं मिली तो कुछ लोगों ने जान जोखिम में डाल खिड़की से अंदर दाखिल होने की कोशिश की। स्लीपर कोच में भी चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की हुई।
उत्तर रेलवे में चल रहे मेगा ब्लॉक के कारण 13 मई तक लखनऊ इंटरसिटी व झांसी-लखनऊ मेमू कानपुर से पहले गोविंदपुरी स्टेशन तक ही जा रही हैं। झांसी से सीधे कानपुर व लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए सुबह में ट्रेन का विकल्प न होने के कारण लोग दोपहर में ग्वालियर से बरौनी जाने वाली बरौनी एक्सप्रेस में सवार हो रहे हैं। झांसी आने पर यात्री जनरल कोच में चढ़ने की जद्दोजहद में गेट पर धक्का-मुक्की कर रहे हैं। वहीं, जनरल कोच भरा होने के कारण यात्री स्लीपर कोच में चढ़ रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि लखनऊ जाने वाली अधिकांश गाड़ियां लंबी दूरी से आने के कारण पहले से ही ठसाठस भरकर चल रही हैं। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि मेगा ब्लॉक के कारण कुछ गाड़ियां कानपुर से रूट बदलकर निकाली जा रही हैं।