{"_id":"6a418af36e43fd2a6307d7c4","slug":"leave-alone-admission-in-ug-pg-students-are-struggling-for-registration-jhansi-news-c-11-jhs1019-824764-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: यूजी-पीजी में दाखिला तो दूर रजिस्ट्रेशन के लिए जूझ रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: यूजी-पीजी में दाखिला तो दूर रजिस्ट्रेशन के लिए जूझ रहे विद्यार्थी
Mon, 29 Jun 2026 02:28 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। समर्थ पोर्टल का सर्वर डाउन होने से न सिर्फ यूजी-पीजी में दाखिले की रफ्तार धीमी है बल्कि तमाम विद्यार्थी प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन तक नहीं करवा पा रहे हैं। ऐसे हालात में 30 जून तक डायरेक्ट दाखिला तो दूर की बाद प्रवेश परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की काउंसलिंग तक नहीं पा रही है।
बीयू परिसर में संचालित कुछ पाठ्यक्रमों को छोड़ दें, तो दाखिला लेने वालों की संख्या काफी कम है। यदि ऐसे हालात रहे तो कई पाठ्यक्रमों की सीटें भरने का संकट खड़ा हो सकता है। सूत्रों के अनुसार बीयू प्रशासन दाखिला का आंकड़ा देखकर चिंतित हैं, जिसके चलते फार्म भरने और प्रवेश की तिथि बढ़ाना तय कर लिया है। वहीं, दूसरी तरफ जिन विद्यार्थियों ने डायरेक्ट प्रवेश के फार्म भरे हैं अथवा जो प्रवेश परीक्षा की मैरिट लिस्ट में हैं, उन्हें समर्थ पोर्टल का सर्वर डाउन होने की वजह से फीस जमा करने में दिक्कत हो रही है।
- एलएलबी की काउंसलिंग पर रोक
झांसी। बीयू प्रशासन ने एलएलबी की काउंसलिंग अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दी है। बताते हैं कि जिन विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त किए हैं, वह अपनी पसंद का कॉलेज लेना चाहते हैं। ऐसे में समर्थ पोर्टल के माध्यम से बदलाव नहीं हो रहा है। जिसको लेकर चिंताजनक स्थिति खड़ी हो गई है। इसके चलते बीयू प्रशासन ने पत्र जारी करके एलएलबी की काउंसलिंग पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि सोमवार को पूरे मामले को संज्ञान में लेने के बाद फैसला लिया जाएगा। ब्यूरो