फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Late bugtan after that three officer sallary recovery

विलंब से भुगतान करने पर तीन अधिकारियों की वेतन से वसूली

Sat, 12 Jun 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Late bugtan after that three officer sallary recovery
झांसी। मनरेगा के जरिए रोजगार उपलब्ध कराने में नाकाम रहे विभागों को जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने भुगतान में विलंब करने पर भूमि संरक्षण अधिकारी सिंचाई, जल संसाधन इकाई मोंठ एवं अधिशासी अभियंता निर्माण खंड तीन के वेतन से वसूली करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अप्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने में लापरवाही पर जमकर फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जिन विभागों ने काम शुरू नहीं किए उन सभी से काम वापस लिए जाएं। उनकी आईडी भी निरस्त की जाएगी। अनेक कार्यों के मस्टर रोल ही जारी नहीं हुए। जिलाधिकारी ने कहा अधिकारियों की लापरवाही से श्रमिकों को काम नहीं मिला। लघु सिंचाई ने 88 की जगह 46 कार्य आरंभ किया। सिर्फ 11 प्रतिशत मानव दिवस सृजित किए। उन्होंने 42 कार्य वापस लेने के निर्देश दिए। विभिन्न विभागों के 1196 बैंक खाते अशुद्ध मिले। इस वजह से पैसों का लेन देन नहीं हो सका। उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। विलंब से भुगतान पर जिलाधिकारी ने भूमि संरक्षण अधिकारी सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग प्रथम के वेतन से 22071.75 रुपए, भूमि संरक्षण अधिकारी सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग मोंठ इकाई के वेतन से 3179 रुपए एवं अधिशासी अभियंता निर्माण खंड तीन के वेतन से 5309.33 रुपये की वसूली के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, उपायुक्त मनरेगा रामऔतार, अधिशासी अभिंयता बीएल सिंह, अधिशासी अभिंयता सुनील कुमार, उमेश कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed