Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Large quantities of illicit liquor wash destroyed; accused fled their homes.

Jhansi News: भारी मात्रा में लहन की नष्ट, घरों से भागे आरोपी

Mon, 29 Jun 2026 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Large quantities of illicit liquor wash destroyed; accused fled their homes.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टहरौली। पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए डेरा अशोकनगर में 10 हजार लीटर लहन नष्ट कर दी। जेसीबी की मदद से शराब बनाने में प्रयुक्त हौद, प्लास्टिक ड्रम व कड़ाही भी तोड़कर नष्ट कर दी गईं। इस दौरान अवैध शराब के कारोबार से जुड़े महिला-पुरुष घरों में ताला लगाकर भाग गए।

क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सोमेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ रविवार को प्रात: 6 बजे थाना क्षेत्र से चार किलोमीटर दूर स्थित डेरा अशोकनगर में छापामारी की। पुलिस ने मौके पर बड़ी मात्रा में तैयार की जा रही लहन को जमीन पर बहाकर नष्ट कराया। इसके बाद जेसीबी से शराब बनाने के उपकरण व भट्ठियां ध्वस्त कर दी गईं।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम बंगरा-बंगरी में डेरा अशोकनगर निवासी निशा के कब्जे से 20 लीटर व रौरा मोड़ से लक्ष्मनपुरा निवासी निशा के कब्जे से 20 लीटर कच्ची मदिरा बरामद कर दोनों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब, अवैध खनन, जुआ और सट्टा किसी भी कीमत पर संचालित नहीं होने दिया जाएगा। कार्रवाई में एसआई प्रभाकांत साहू, एसआई गिरिजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed