फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Landuar and jaguar car like jhansi people

लैंडरोवर हो या जगुआर, झांसी वाले शान से चलाते हैं लग्जरी कार

Sat, 30 Jan 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Landuar and jaguar car like jhansi people
मर्सिडीज।
झांसी। बुंदेलखंड के लोग महंगी और लग्जरी गाड़ियों के खासे शौकीन हैं। सड़कों पर बीएमडब्ल्यू, जगुआर, लैंडरोवर जैसी कारें खूब दौड़ रही हैं। इनमें अधिकतर कारें जिले के उद्योगपतियों और राजनेताओं के नाम पर हैं। जबकि कुछ बाहरी जिलों से लाकर पंजीकृत कराई गई हैं। जिले में कोरोना काल में 84 महंगी गाड़ियों का पंजीकरण हुआ है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के लोगों में वाहनों को लेकर काफी क्रेज है। झांसी मंडल में कुल 136450 कारों का पंजीकरण हैं। इनमें करीब 660 कारें ऐसी हैं, जो काफी महंगी हैं। जिले में करीब 20 बीएमडब्ल्यू, 30 ऑडी, मर्सिडीज बेंज 20, लैंडरोवर पांच, जगुआर तीन हैं। इसके अलावा मिनी कूपर केवल एक है। मंडल भर में फॉर्च्यूनर कारों की तादाद सबसे ज्यादा है। जिले में करीब 100 से अधिक फॉर्च्यूनर कारें पंजीकृत हैं। झांसी के साथ ही ललितपुर में भी ऑडी और फॉर्च्यूनर के शौकीन लोग हैं। बुंदेलखंड में महंगी गाड़ियों के शौकीनों में उद्योगपति, राजनेता और कारोबारी शामिल हैं।
विज्ञापन

साल दर साल बढ़ता रहा पंजीकरण
महंगी गाड़ियों के शौकीनों की तादाद जिले में साल दर साल बढ़ी है। साल 2010 में महज चार महंगी गाड़ियां पंजीकृत थीं। जबकि साल 2016 में 107 गाड़ियां पंजीकृत हुईं। आलम यह है कि कोरोना काल के बाद भी साल 2020 में 84 महंगी गाड़ियां खरीदी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में महंगी गाड़ियों की तादाद काफी है। 10 साल में 660 गाड़ियों का पंजीकरण हुआ है। इनमें अधिकांश गाड़ियां नई खरीदी गई हैं और कुछ गाड़ियां बाहर से लाई गई हैं।
सत्येंद्र कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed