फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Landlord said - enforcement team took away five dumpers of sand, corporation refused

Jhansi News: मकान मालिक बोला-पांच डंपर बालू ले गया प्रवर्तन दल, निगम का इंकार

Tue, 27 Feb 2024 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Landlord said - enforcement team took away five dumpers of sand, corporation refused
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बड़ागांव गेट बाहर निवासी एक व्यक्ति ने प्रवर्तन दल पर घर के बाहर से पांच डंपर बालू ले जाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वह एक महीने से नगर निगम के चक्कर काट रहा है। मगर बालू वापस नहीं की जा रही। दूसरी तरफ, निगम ने बालू लाने से ही इंकार कर दिया है। बड़ागांव गेट बाहर मुक्तिधाम के सामने दीपक शिवहरे का मकान बन रहा है। दीपक ने बताया कि 21 जनवरी को वह झांसी से बाहर थे। तभी नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता पहुंचा और घर के बाहर से पांच डंपर बालू उठा लाया। वह जुर्माना जमा करने नगर निगम पहुंचे तो कभी अपर नगर आयुक्त तो कभी अतिक्रमण हटाओ दस्ता के पास जाकर संपर्क करने के लिए कहते रहते हैं। एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी कोई बताने को तैयार ही नहीं है कि उनकी बालू है कहां। उन्होंने बालू बेच देने की भी आशंका जताई है। वहीं, क्षेत्रीय पार्षद राहुल कुशवाहा ने भी नगर आयुक्त से इस मामले की शिकायत की है। कहा कि अतिक्रमण हटाओ दस्ता कह रहा है कि वो बालू नहीं लाए हैं। वहीं, अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता का कहना है कि शिकायत मिलने पर अतिक्रमण दस्ते को बालू वापसी के लिए पत्र लिखा था। प्रवर्तन दल का कहना है कि बालू नहीं लाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed